MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • No Sugar Chocolate Recipe: डायबिटिक पार्टनर के लिए परफेक्ट चॉकलेट डे ट्रीट

No Sugar Chocolate Recipe: डायबिटिक पार्टनर के लिए परफेक्ट चॉकलेट डे ट्रीट

Sugar Free Chocolate at Home:चॉकलेट डे 2026 पर अगर आप अपने पार्टनर को हेल्दी और टेस्टी सरप्राइज देना चाहते हैं, तो बिना रिफाइंड शुगर की ये 5 नो शुगर चॉकलेट रेसिपी जरूर ट्राई करें। खजूर, ड्राई फ्रूट्स, पीनट बटर और कोको से बनी ये डायबिटिक-फ्रेंडली है। 

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Feb 09 2026, 09:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
नो शुगर हेल्दी चॉकलेट रेसिपी
Image Credit : Getty

नो शुगर हेल्दी चॉकलेट रेसिपी

पार्टनर को हेल्दी और डिलीशियस चॉकलेट खिलाने के लिए आप डेट्स चॉकलेट बना सकते हैं। इसके लिए खजूर के बीजों को निकाल कर 10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें, फिर इसका पेस्ट बना लें। इसमें कोको पाउडर और थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को हार्ट शेप मोल्ड में डालकर 30 मिनट के लिए सेट होने दें। इसमें नेचुरल मिठास होती है और ये एनर्जी से भरपूर चॉकलेट होती है।

और पढ़ें- Chocolate Cake Quick Recipes: BF-GF के लिए बनाएं चॉकलेट केक, 3 क्विक Ideas

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
नो शुगर डार्क चॉकलेट
Image Credit : Getty

नो शुगर डार्क चॉकलेट

नो शुगर डार्क चॉकलेट बनाने के लिए डबल बॉयलर में कोकोआ बटर को अच्छी तरह से पिघला लें। इसमें कोको पाउडर और मिठास के लिए स्टीविया डालें। जब ये गाढ़ा होने लगे तो इसे मोल्ड में डालकर सेट करें। ये चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो मूड को फ्रेश करने में मदद करती है।

35
ड्राई फ्रूट चॉकलेट
Image Credit : Getty

ड्राई फ्रूट चॉकलेट

मार्केट में नट्स या हेजलनट चॉकलेट बहुत ही महंगी आती है, लेकिन आप इन चॉकलेट को घर में भी बना सकते हैं। इसके लिए नो शुगर चॉकलेट ब्रिक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे डबल बॉयलर पर गर्म होने के लिए रखें। इसमें थोड़ा सा कोकोनट ऑयल मिलाएं, फिर इसमें अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स जैसे- काजू, बादाम, अखरोट, हेजलनट को हल्का सा रोस्ट करके दरदरा पीस लें और इसे चॉकलेट के मिश्रण में मिलाएं। एक ट्रे में फैलाएं और फ्रिज में सेट करने के लिए रख दें। बाद में इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सर्व करें। ये चॉकलेट हेल्दी फैट्स और प्रोटीन से भरपूर होती है।

45
पीनट बटर चॉकलेट
Image Credit : Getty

पीनट बटर चॉकलेट

पीनट बटर चॉकलेट बहुत ही डिलीशियस लगती है और ये प्रोटीन से भरपूर भी होती है। होममेड पीनट बटर चॉकलेट बनाने के लिए नो शुगर पीनट बटर में कोको पाउडर और थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे अलग-अलग प्रकार के मोल्ड में डालकर सेट करें और अपने पार्टनर को चॉकलेट डे पर खिलाएं।

55
कोकोनट चॉकलेट
Image Credit : Getty

कोकोनट चॉकलेट

डेसिकेटेड कोकोनट और कोको पाउडर से आप बहुत ही टेस्टी चॉकलेट भी बना सकते हैं। इसके लिए कोको पाउडर डेसिकेट नारियल और खजूर के पेस्ट को मिलाएं। इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और इसके ऊपर नारियल के बुरादे को स्प्रिंकल करें। 20 से 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें, ये बहुत ही जल्दी बनने वाली नो कुक चॉकलेट रेसिपी है। 

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
वेलेंटाइन डे
खाना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bakra Eid Recipe: मेहमानों को खिलाएं मटन बिरयानी से लेकर शीर खुरमा तक ये शाही डिशेज
Recommended image2
नौतपा की गर्मी में मेहमानों को पिलाएं ये 2 Special Cold Coffee, हर कोई करेगा तारीफ
Recommended image3
Gas Burner Cleaning Tips: गैस बर्नर कैसे साफ करें? फ्लेम बढ़ाने के आसान तरीके
Recommended image4
Khajoor ke Beej Coffee: बिना कॉफी बीन्स के तैयार होगी टेस्टी ड्रिंक, खजूर के बीज की ये रेसिपी हो रही वायरल
Recommended image5
Summer Cool Foods: नौतपा में हीट को 10 डिग्री तक कम रखने में मदद करेंगे ये 5 फूड आइटम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved