Corn A Healthy Rice Alternative for Diabetics: डायबिटीज का मतलब ये नहीं कि आपको कुछ भी खाने को नहीं मिलेगा। सही तरीके से पकाया और खाया जाए तो मक्का, चावल का एक स्वस्थ और पौष्टिक विकल्प बन सकता है।
डायबिटीज वालों के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसे लेकर बहुत सवाल होते हैं, खासकर अनाज को लेकर। सबसे पहले तो चावल और मीठा छोड़ दिया जाता है। लेकिन, अब चावल की जगह मक्का ले सकते हैं। कई लोग सोचते हैं कि मक्का मीठा होता है, इसलिए डायबिटीज के लिए नुकसानदेह होगा। लेकिन डॉक्टर कहते हैं कि मक्का सेहतमंद होता है और सही तरीके से खाने पर डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
चावल का रिप्लेसमेंट मक्का (Corn Vs Rice Good For Diabetes?)
हां, मक्का चावल का एक अच्छा विकल्प हो सकता है, खासकर डायबिटीज वालों के लिए। क्योंकि मक्के का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए ये शुगर धीरे-धीरे बढ़ाता है। मक्के में फाइबर ज़्यादा होता है, जो पाचन में मदद करता है और शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है। मक्के में चावल से ज्यादा प्रोटीन होता है। इसमें लाइसिन और ट्रिप्टोफैन जैसे जरूरी अमीनो एसिड होते हैं। बीटा कैरोटीन या विटामिन ए और थायमिन या विटामिन बी भी होता है। एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मक्के में फाइबर ज्यादा होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा है।
डायबिटीज में मक्का कैसे खाएं?(How to Eat Corn with Diabetes)
ग्रिल्ड कॉर्न: ग्रिल करने से मक्के में ज़्यादा तेल या कार्ब नहीं जाता। नमक और नींबू के रस के साथ खाने से स्वाद बढ़ता है और पाचन में भी मदद मिलती है।
उबला मक्का: सबसे आसान और सेहतमंद तरीका है उबला मक्का खाना। इससे मक्के का फाइबर बना रहता है और शुगर नहीं बढ़ता। नमक, काली मिर्च, अदरक का रस, नींबू या पुदीना डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।
मक्का और छोले का सलाद: छोले का प्रोटीन और मक्के का फाइबर डायबिटीज वालों के लिए अच्छा होता है। खीरा, टमाटर, प्याज, नींबू का रस मिलाने से और भी पौष्टिक हो जाता है।
मक्के का सूप: कम कैलोरी वाली सब्जियों जैसे ब्रोकली, गाजर, पालक के साथ मक्का मिलाकर सूप बना सकते हैं। क्रीम या ज़्यादा तेल डालने से बचें।
बेबी कॉर्न का सलाद: बेबी कॉर्न में विटामिन ए, सी, बी, ई भरपूर होता है। पकने से पहले बेबी कॉर्न कम कैलोरी, फैट फ्री और कम कार्ब वाला होता है, इसलिए वज़न कंट्रोल में रखता है। विटामिन से भरपूर ये कॉर्न डायबिटीज के लिए अच्छा है। खीरा, प्याज मिलाकर सलाद भी बना सकते हैं।