National French Fry Day :घर पर 10 मिनट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी फ्रेंच फ्राई, बच्चे मांग-मांग खाएंगे

Published : Jul 13, 2025, 08:51 AM IST
French Fry Day

सार

National French Fry Day: 13 जुलाई को नेशनल फ्रेंच फ्राई डे मनाया जा रहा है। फ्रेंच फ्राई खाना बच्चों से लेकर बड़ों को पसंद होता है। आलू को पतला-पतला काटकर बनाया जाता है। अगर आप भी इसे खाने के शौकीन हैं तो घर पर इसे कैसे बना सकते हैं आइए बताते हैं।

French Fry Recipe: आज यानी 13 जुलाई को नेशनल फ्रेंच फ्राई डे मनाया जा रहा है। इतिहास की बात करें तो 1680 में फ्रैंकोफोन बेल्जियम के नामुर में इसकी शुरुआत हुई थी। यहां के लोकल लोग तली मछली के शौकीन थे। लेकिन ठंड की वजह से म्यूज नदी जम गई। यहां के लोग मछली को मिस करने लगें। तो उन्होंने आलू को काटा और फिर डीप फ्राई कर दी। उसके ऊपर नमक लगाकर खाने लगें। इस तरह लोगोंने आलू फ्राई का जन्म हुआ, लेकिन नाम अमेरिकी सैनिकों ने दिया।  फ़्रैंकोफ़ोन क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों ने इस फूड को ‘फ़्रेंच फ्राइज़’ कहना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह लोकप्रिय हो गया।

अगर आप भी फ्रेंच फ्राई के दीवाने हैं तो यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं इसकी रेसिपी। बिना ज्यादा तेल, ज्यादा नमक और बाजार की टेंशन के आप घर पर इसे आसानी से बना सकते हैं जो काफी हेल्दी और टेस्टी होगा।

फ्रेंच फ्राई बनाने के लिए जरूरी सामग्री

3-4 मध्यम आकार के आलू

1–2 टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर

थोड़ा सा ऑलिव ऑयल या कुकिंग ऑयल

चुटकी भर नमक

काली मिर्च (स्वादानुसार)

हर्ब्स (ऑरेगैनो, मिक्स्ड हर्ब्स, चिली फ्लेक्स - वैकल्पिक)

फ्रेंच फ्राई बनाने की विधि

1. आलू छीलें और काटें

आलू को लंबाई में फ्रेंच फ्राई शेप में काटें। पतले और बराबर आकार के टुकड़े ही काटें ताकि सब एकसाथ पकें।

2. पानी में भिगोएं

कटे हुए आलू को 15-20 मिनट के लिए ठंडे पानी में भिगो दें। इससे स्टार्च निकल जाएगा और फ्राई और भी क्रिस्पी बनेंगी।

3. उबालें नहीं, ब्लांच करें

अब आलू को 2-3 मिनट के लिए हल्के गर्म पानी में डालें और फिर छान लें। ये हल्का सा ब्लांचिंग उन्हें जल्दी पकने लायक बना देता है।

4. सूखा लें और मिक्स करें

आलू को सूती कपड़े या पेपर टॉवल से अच्छे से सुखाएं। फिर उसमें कॉर्नफ्लोर, नमक, मिर्च और ऑलिव ऑयल डालकर मिक्स करें।

5. बेक करें या एयर फ्राई करें (हेल्दी ऑप्शन)

एयर फ्रायर में: 180°C पर 15-20 मिनट तक फ्राई करें, बीच-बीच में हिलाते रहें।

ओवन में: 200°C पर 25-30 मिनट तक बेक करें।

अगर आपको हेल्थ की चिंता नहीं हैं तो फिर तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।

सर्व करने का तरीका

गरमागरम फ्राई पर थोड़ा सा हर्ब्स छिड़कें और टोमैटो केचप या गार्लिक डिप के साथ परोसें। अगर बच्चों को चीज़ खाना पसंद है तो इसके ऊपर स्प्रिंकल करके चीज़ फ्राई भी बना सकती हैं।

और पढ़ें:

Sawan Vrat Recipes: सावन व्रत में आलू से बनाएं टेस्टी डिश, नहीं लगेगी दिनभर भूख

दूध, दाल, अचार… सबका है अलग रूल! जानें फ्रिज में रखने का सही तरीका

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी