
फूड डेस्क: भगवान भोलेनाथ को समर्पित पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में भक्त भी शिवजी की भक्ति में लीन है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के हठ कर रहे हैं। अगर आप भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनको भांग का भोग जरुर चढ़ाएं, लेकिन सादी भांग की जगह क्यों ना इस बार भांग के व्यंजन बनाकर भोलेनाथ को अर्पित किए जाएं और उनका स्वाद खुद भी चखा जाए। तो नोट कर लीजिए 5 भांग से बनने वाली डिश की रेसिपी...
भांग लस्सी
भांग लस्सी आप सावन में बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए दही, दूध, चीनी, बादाम और भांग को एक साथ मिलाएं और बर्फ डालकर इसे ठंडा सर्व करें।
भांग के पकौड़े
भांग के पकौड़े एक फेमस भांग डिश है। इसके लिए बेसन, मसाले, पानी और भांग को मिलाकर चिकना घोल बना लें। प्याज, आलू या पालक के पत्तों जैसी सब्जियों को बारीक काटकर बैटर में डुबोएं और गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
भांग बिरयानी
सावन में आप रेगुलर चावल में भांग डालकर क्लासिक बिरयानी में एक ट्विस्ट डाल सकते हैं। बासमती चावल को जीरा, इलायची, दालचीनी और लौंग जैसे सुगंधित मसालों के साथ पकाएं। चावल पर मैरीनेट की हुई सब्जियां और पिसी हुई भांग का पेस्ट मिला लें। इसे स्टीम में एक साथ पकाएं और रायते के साथ परोसें।
भांग ठंडाई
ठंडाई एक रिफ्रेशिंग दूध से बनी ड्रिंक है, जो आमतौर पर होली के त्योहार पर बनाई जाती है, लेकिन आप इसे सावन में भी बना सकते हैं। इसके लिए दूध, चीनी और बादाम, काजू, सौंफ और काली मिर्च जैसे मेवों और मसालों के मिश्रण का उपयोग करके भांग मिलाएं और ठंडा-ठंडा परोसें।
भांग बर्फी
मावा, घी और चीनी को गर्म करके एक साधारण बर्फी मिश्रण तैयार करें। एक बार जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो भांग और ड्राई फ्रूट्स जैसे- बादाम, काजू, इलायची और गुलाब जल डालें। मिश्रण को घी लगी ट्रे में समान रूप से फैलाएं, ठंडा होने दें और चौकोर टुकड़ों में काट लें।
और पढे़ं- World Chocolate Day 2023: डार्क चॉकलेट से हार्ट को धांसू फायदे, Diabetes वाले भी खा सकते हैं इसे
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.