Cleaning Hacks: लोहे के तवे और कढ़ाई के किनारे जमी है मोटी परत, मिनटों में चमकाएं इस खास ट्रिक से

Published : Sep 29, 2025, 07:26 PM IST
smart way to clean iron tawa and kadai

सार

Smart Way to Clean Iron Tawa and Kadai: लोहे की कढ़ाई और तवा में एक बार मैल जम जाए तो उसे साफ करना आसान नहीं ये जल-जलकर बहुत ज्यादा जिद्दी हो जाते हैं। ऐसे में हम लाए हैं एक खास ट्रिक जिससे आपके लोहे के बर्तन दिखेंगे चकाचक।

Easy Way to Clean Iron Kadai and Tawaनॉन स्टिक के बर्तन आने के बाद भी रसोई में लोहे के तवे और कढ़ाई का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। इन बर्तनों में बनी चीजों का स्वाद लाजवाब होता है, लेकिन एक समस्या हर महिला को परेशान करती है, इनके किनारों और तले में जमी मोटी परत। समय के साथ और रोजाना इस्तेमाल होने के कारण यह परत इतनी सख्त हो जाती है कि साधारण धोने से निकलती ही नहीं। कई बार स्क्रबर से जोर-जोर से रगड़ने के बाद भी बर्तन वैसे ही रहते हैं, सिर्फ स्क्रेच नजर आते हैं। ऐसे में एक आसान और कारगर घरेलू ट्रिक आपके पुराने बर्तनों को मिनटों में चमका सकती है। यह ट्रिक मसाला किचन में पूनम देवनानी ने शेयर किया है।

खास ट्रिक से हटाएं तवे की चिपचिपी परत

  • तवे की चिपचिपी परत और गंदगी हटाने के लिए सबसे पहले लोहे की कढ़ाई या तवे को गैस पर रखकर फ्लेम ऑन कर लें।
  • जैसे ही बर्तन गरम हो जाए, उसमें पानी डाल दें।
  • अब इसी पानी में डिश वॉश जेल, थोड़ा मीठा सोडा और नींबू का रस निचोड़ दें।
  • यह घोल बर्तन की परत की तरह जमे जले हुए तेल मसाले और सब्जी को ढीला करने का काम करता है।
  • पानी को कुछ देर उबलने दें और फिर नींबू के छिलके को फोर्क में फंसाकर जली हुई और चिपचिपी जगहों पर रगड़ें।
  • नींबू का रस और छिलका, दोनों ही जमी हुई गंदगी को ढीला कर देते हैं और कालेपन को साफ करने में मदद करते हैं।
  • जब मैल निकल जाए तब गैस बंद कर दें और उस पानी को सिंक में फेंक दें।
  • अब बर्तन को स्टील स्क्रबर से हल्के हाथों रगड़ें। कुछ ही मिनटों में जमी हुई परत हट जाएगी और बर्तन बिल्कुल साफ हो जाएगा।
  • इस प्रक्रिया को लगातार अपनाने से लोहे की कढ़ाई और तवे की चमक लंबे समय तक नई जैसी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: टूथपेस्ट में मिलाएं ये 2 चीज, चिपचिपे काले पूजा के तेल-घी वाले कंटेनर चमकेंगे चकाचक

स्पेशल टिप्स

अगर तवा और कढ़ाई में गंदगी, मैल और कालापन बहुत जिद्दी है, आसानी से नहीं निकलने वाला है, तो आप रात में इस पूरी प्रक्रिया को कर लें। जब गैस में नींबू से अच्छे से तवा और कढ़ाई को रगड़ लें फिर उस पानी में 3-4 चम्मच हार्पिक डालें और पानी में घोलकर कढ़ाई और तवा को छोड़ दें। रातभर इस पानी में डुबने के बाद जिद्दी से जिद्दी मैल और गंदगी स्क्रबर से रगड़ने पर साफ हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Rolling Pin Cleaning Tips: बेलन से भी पड़ सकते हैं बीमार, सप्ताह में एक बार ऐसे करें डीप क्लीन

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी