तंदूर के बिना घर पर बनेगा रेस्टोरेंट जैसा सॉफ्ट गार्लिक नान, अपनाएं 2 आसान ट्रिक्स

Published : Jun 21, 2026, 07:45 PM IST
soft garlic naan home make recipe without tandoor easy kitchen tricks

सार

Soft Garlic Naan Recipe: क्या बिना तंदूर के गार्लिक नान बनाया जा सकता है और इसको लंबे समय तक सॉफ्ट कैसे रख सकते हैं? गार्लिक नान को सॉफ्ट बनाने की पहली ट्रिक क्या है? गार्लिक नान के ऊपर क्या लगाना चाहिए और इसके साथ सबसे अच्छा लगता है? 

गार्लिक नान भारतीय खाने का एक खास हिस्सा है, जिसे लोग खासतौर पर पनीर, दाल मखनी और शाही सब्जियों के साथ खाना पसंद करते हैं। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि रेस्टोरेंट जैसा सॉफ्ट और फूला हुआ गार्लिक नान घर पर बनाना मुश्किल है, क्योंकि इसके लिए तंदूर की जरूरत पड़ती है, लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ आसान किचन ट्रिक्स की मदद से आप बिना तंदूर के भी घर पर मुलायम, स्वादिष्ट और रेस्टोरेंट जैसा गार्लिक नान तैयार कर सकते हैं। अगर आप अपने परिवार के लिए रेस्टोरेंट स्टाइल गार्लिक नान बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान ट्रिक्स आपके काम आ सकती हैं। इनकी मदद से नान सॉफ्ट, फूला हुआ और स्वाद से भरपूर बनेगा। 

घर पर कैसे बनाएं गार्लिक नान

कई बार महिलाएं सोच में पड़ जाती है कि घर पर गार्लिक नान कैसे बनाई जाए और वो भी बिना तंदूर के। हालांकि, इसे घर पर बनाने के लिए कुछ तरीके हैं, जिनकी मदद से आप फटाफट गार्लिक नान घर पर भी बना सकती हैं। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल...

गार्लिक नान बनाने की लिए सामग्री

- मैदा- 2 कप

- दही- 1/4 कप

- बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच

- बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच

- चीनी-आधा छोटा चम्मच (ऑप्शनल)

- तेल- 2 चम्मच

- गुनगुना पानी- आटा गूंथने के लिए

- नमक- स्वादानुसार

- बारीक कटा हुआ लहसुन- 2-3 चम्मच

- बारीक कटा हुआ हरा धनिया

- मक्खन या घी

गार्लिक नान बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाए। सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें दही और तेल डालें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर नान के आटे से थोड़ा नरम गूंथ लें। आटे को चिकना करके, थोड़ा सा तेल लगाकर 1 से 2 घंटे के लिए किसी गीले कपड़े या ढक्कन से ढक कर रख दें। जब तक आटा तैयार होता है तब तक एक कटोरी में मक्खन, बारीक कटा हुआ लहसुन और हरा धनिया मिलाकर गार्लिक-बटर तैयार कर लें। 2 घंटे बाद आटे को थोड़ा और अच्छे से गूंथ लें और उसकी मीडियम आकार की लोइयां बना लें। एक लोई लें और उसके ऊपर थोड़ा सूखा मैदा लगाएं और ओवल शेप में बेले। बेले हुए नान के ऊपर थोड़ा सा कटा हुआ लहसुन और हरा धनिया डालें और दूसरी तरफ अच्छी तरह से पानी लगाएं। तवा गर्म होने पर पानी वाली साइड वाले नान को नीचे रखकर चिपका दें। कम आंच में इसे सेंके और इसके बाद नान को दूसरी तरफ से गैस पर सेंके। आपकी नान तैयार है। इस पर आप गार्लिक-बटर लगाएं और अपनी मनपसंद सब्जी के साथ खाएं।

अक्सर पूछे जानें वाले सवाल

- क्या कड़ाही में भी नान बनाया जा सकता है?

हां, उल्टी कड़ाही का उपयोग करके तंदूर जैसा प्रभाव पाया जा सकता है।

- गार्लिक नान किसके साथ सबसे अच्छा लगता है?

पनीर बटर मसाला, दाल मखनी, शाही पनीर और कढ़ाई सब्जी के साथ।

- नान को लंबे समय तक सॉफ्ट कैसे रखें?

पकने के बाद उस पर बटर लगाकर कपड़े में लपेटकर रखें, इससे नान मुलायम बना रहता है।

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

दाल-चावल से लेकर पकौड़ों तक, हर खाने का स्वाद दोगुना करेंगी ये 4 चटनियां
मटन जैसा स्वाद देता है रुगड़ा, जानिए इसे साफ करने और मसालेदार बनाने का सही तरीका