Raksha Bandhan Sweets: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर भारत और दक्षिण भारत की मिठाइयों का स्वाद अलग होता है। जानें कौन-सी मिठाइयां उत्तर भारत और दक्षिण भारत में रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं।
DID YOU KNOW ?
बर्फी का जन्म
पंजाब के एक पहलवान हरबंस विग ने 1912 में पहली बार बर्फी बनाई थी। इसे आज दुनियाभर में पसंद किया जाता है।
फूड डेस्क: रक्षाबंधन का त्योहार भारत के एक या दो नहीं बल्कि ज्यादातर राज्यों में मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाती हैं। आपको बताते चलें कि उत्तर भारत और दक्षिण भारत की मिठाइयों में काफी अंतर होता है। जहां उत्तर भारत की मिठाइयां दूध और शक्कर का इस्तेमाल कर बनाई जाती हैं, वहीं दक्षिण भारत की मिठाइयों में नारियल और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। आईए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन उत्तर भारत और दक्षिण भारत में किन मिठाइयों का इस्तेमाल अधिक किया जाता है।
उत्तर भारत की प्रसिद्ध मिठाइयां
रसगुल्ला: उत्तर भारत में रक्षाबंधन से लेकर किसी भी खास पर्व में रसगुल्ला जरूर बनाया जाता है। मिल्क बॉल को डीप फ्राई करने के बाद शुगर सीरप में भिगोया जाता है और स्वादिष्ट गुलाब जामुन बनाए जाते हैं।
बर्फी: उत्तर भारत में बर्फी भी खूब प्रसिद्ध है। बर्फी बनाने के लिए दूध को देर तक पकाया जाता है और उसे नारियल या फिर इलायची पाउडर से सजाया जाता है।
काजू कतली: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर भारत में काजू कतली भी खूब खरीदी जाती है। काजू कतली में काजू को पीसकर शक्कर मिलाकर तैयार किया जाता है।
बेसन के लड्डू: बेसन को शुद्ध देसी घी में पका कर बेसन लड्डू तैयार किया जाता है। रक्षाबंधन के मौके पर बहन भाई के लिए बेसन के लड्डू घर पर तैयार करती हैं।
दक्षिण भारत की प्रसिद्ध मिठाइयां
उत्तर भारत की तरह कुछ मिठाइयां दक्षिण भारत में भी प्रसिद्ध हैं। रक्षाबंधन में इन्हें बड़े चाव से खरीदा जाता है। भले ही स्वीट्स के नाम अलग हो लेकिन स्वाद गजब का रहता है।
नारियल बर्फी: कोकोनट बर्फी में नारियल और गुड़ का इस्तेमाल कर स्वादिष्ट स्वीट तैयार की जाती है। आपको बताते चले कि दक्षिण भारत में नारियल अधिक मात्रा में खाया जाता है।
पायसम: जैसे उत्तर भारत में खीर बनाई जाती है ठीक वैसे ही दक्षिण भारत में पायसम खूब प्रसिद्ध है। रक्षाबंधन के दिन दक्षिण भारतीय घरों में गुड़ डालकर पायसम तैयार की जाती है।
मैसूर पाक: दक्षिण भारत में मैसूर पाक भी बड़े चाव से खाया जाता है। इसे बेसन, शक्कर और घी का इस्तेमाल कर बनाया जाता है
रवा केसरी: दक्षिण भारत की फेमस स्वीट डिश रवा केसरी भी खास पर्व में पसंद की जाती है। इसे सूजी और शक्कर का इस्तेमाल कर बनाया जाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.