
गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मजा ही कुछ और होता है। हालांकि, बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम कई बार महंगी पड़ती है और उसमें प्रिजर्वेटिव्स भी मौजूद हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप कम खर्च में स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाना चाहते हैं तो एक आसान सी रेसिपी से आप इसे घर पर बना सकते हैं। सिर्फ 40 रुपए खर्च कर ये आइसक्रीम घर पर तैयार हो जाएगी। पूरा परिवार स्वाद लेकर खाएगा और बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे। घर पर इस आइसक्रीम को कैसे बनाया जा सकता है और इसमें किन चीजों की जरूरत होती है, ये आपको नीचे बताते हैं...
आपको बता दें कि अगर आप घर पर बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम बनाना चाहते हैं तो सिर्फ 40 रुपए की ब्रेड का खर्चा उठाना पड़ेगा। इससे आपकी आइमक्रीम बेहद स्वादिष्ट बनेगी और घरवाले बार-बार मांगकर खाएंगे। आइए, जानते हैं इस आइसक्रीम को बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजों की जरूरत पड़ती हैं।
- ब्रेड स्लाइस- 4 से 5 (सफेद ब्रेड)
- दूध- 1 लीटर (फुल क्रीम)
- चीनी- आधा कप (स्वादानुसार)
- मलाई: आधा कप (फ्रेश घर की मलाई या व्हिप्ड क्रीम)
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स- बादाम, पिस्ता (बारीक कटे हुए)
- केसर- स्वाद के हिसाब से
ये भी पढ़ें... पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे
घर पर ब्रेड से आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आप 4-5 ब्रेड स्लाइज ले लें और इसके किनारे यानी ब्राउन पार्ट हटा दें। अब ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े करें और इसे मिक्सी में पीस कर बारीक ब्रेड क्रम्ब्स तैयार कर लें। इसके बाद एक कढ़ाई में दूध गर्म करें। जब दूध उबलने लगे तो इसमें केसर के धागे और शक्कर डाल दें। इसे तब तक पकाएं जब तक दूध आधा न हो जाए। अब इस गाढ़े दूध में तैयार किया हुआ ब्रेड का चूरा धीरे-धीरे मिलाए और चम्मच से लगातार हिलाते रहे ताकि इसमें कोई गांठ न रहे। 5 मिनट पकाने के बाद ये गाढ़ा हो जाएगा। अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें। आंच बंद कर दें और मिक्चर को पूरी तरह से ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसमें फ्रेश क्रीम मिलाएं। इसे मिक्सी में एक बार फिर से चलाएं, इससे ये आइसक्रीम स्मूथ और क्रीमी हो जाएगी। इस क्रीमी मिक्चर को किसी एयर-टाइट कंटेनर या कुल्फी मोल्ड में डाले और कटे हुए पिस्ता और बादाम से गार्निश करें। कंटेनर को पैक करके 7 से 8 घंटे फ्रीजर में रख दें। इसके बाद आप स्वादिष्ट आइसक्रीम घरवालों को सर्व करें।
मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें और बीच-बीच में चलाते रहें।
सही तरीके से बनाने पर इसका स्वाद और टेक्सचर काफी हद तक बाजार जैसा हो सकता है।
हां, एयरटाइट कंटेनर में रखकर 7-10 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।
इसमें प्रिजर्वेटिव्स कम होते हैं और आप अपनी पसंद के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें... कुकर में इस आसान ट्रिक से परफेक्ट बनेंगे चावल, खिल जाएगा एक-एक दाना
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.