Coriander leaves: गर्मी और मानसून में हरी धनिया जल्दी खराब हो जाती है। जानें कैसे ठंडे पानी, सही सुखाने और स्टोरेज ट्रिक्स से आप बिना फ्रिज के हरी धनिया को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।
Store Coriander leaves: गर्मी और मानसून के मौसम में धनिया बहुत कम मिलती है। इन्हें स्टोर करना भी काफी मुश्किल हो जाता है क्योंकि गीली धनिया जल्दी खराब होती है। अगर आप धनिया को अच्छी तरीके से स्टोर करके रखते हैं तो 8-10 दिन नहीं बल्कि साल भर तक धनिया का मजा लिया जा सकता है। अगर अब तक आपने हरी धनिया को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के तरीके के बारे में नहीं जाना है ये आर्टिकल आपके लिए है। आईए जानते हैं कैसे हरी धनिया को लंबे समय तक सुरक्षित रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
बिना फ्रिज से हरी धनिया स्टोर करने का तरीका
बिना फ्रिज के लंबे समय तक अगर आप हरी धनिया को स्टोर करना चाहती हैं तो कुछ सिंपल टिप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
बाजार से हरी-फ्रेश धनिया खरीद कर लाएं। अब धनिया को पानी से अच्छी तरीके से धो लें। पानी में धनिया डालने से पहले कुछ बर्फ के टुकड़े भी डालें ताकि ठंडे पानी से धनिया धोने के बाद भी फ्रेश रहे।
धनिया को अच्छी तरीके से धुलने के बाद उसकी जड़ के ऊपर के हिस्से को हटा लीजिए। अब धनिया को आप अपनी पसंद के हिसाब से छोटा या बड़ा काट सकती हैं। इसके बाद धनिया को एक टॉवल की मदद से सुखा लें और कपड़े में छांव में फैला कर सुखाएं।
आप धनिया को करीब 2 से 4 दिन तक सुखाएं। धनिया जब तक अच्छी तरीके से सूख न जाए उसे स्टोर ना करें वरना फंगस लगने का खतरा बढ़ जाएगा।
जब धनिया तीन से चार दिन में सूख जाए तो आप इसे जिप वाले पैकेट या फिर कंटेनर में रख सकती हैं। हरा धनिया आप क्रश करके सब्जी में भी इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर इंस्टेंट हरी धनिया चटनी बनाएं। इस ट्रिक से आप हरे धनिया का लंबे समय तक इस्तेमाल कर पाएंगे।
धनिया स्टोर करते समय इन बातों का रखें ध्यान
हरी धनिया को सुखाने के लिए कभी भी इन्हें धूप में ना डालें वरना इनका रंग उड़ सकता है।
हरी धनिया को जब भी खरीदें अच्छी तरीके से देख लें। खराब धनिए का इस्तेमाल करने से पूरी धनिया का स्वाद बिगड़ सकता है।
धनिया को अच्छी तरीके से धोएं वरना मिट्टी लगी धनिया खाने का स्वाद बिगाड़ देगी।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.