जिंजर-गार्लिक पेस्ट खरीदते समय रखें इन 4 बातों का ध्यान, मिलावट से हो सकता है नुकसान

Published : Jun 23, 2025, 01:07 PM IST
adulterated ginger garlic paste

सार

Adulterated ginger garlic paste: बाजार से अदरक-लहसुन पेस्ट खरीदते समय साइट्रिक एसिड और सिंथेटिक रंग जैसे केमिकल्स से बचें। जानें मिलावटी पेस्ट की पहचान और FSSAI लाइसेंस चेक करने का तरीका।

Ginger Garlic Paste: खाने के स्वाद को चार गुना बढ़ाने वाला अदरक-लहसुन पेस्ट लगभग हर घर की रसोई में मौजूद होता है। अदरक लहसुन पेस्ट को ताजा बनाने के लिए समय लगता है इसलिए लोग मार्केट से पैक्ड अदरक लहसुन पेस्ट खरीद लेते हैं। फूड एक्सपर्ट मानते हैं कि खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए हमेशा ताजा अदरक लहसुन पेस्ट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन समय की कमी के कारण ऐसा नहीं हो पाता। अगर आप भी बाजार से जिंजर-गार्लिक पेस्ट खरीदते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। बाजार में मिलने वाले पेस्ट में कई तरह के केमिकल्स मिलाएं जाते हैं जो कि शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आईए जानते हैं कि अदरक लहसुन पेस्ट में मिलावट की पहचान कैसे कर सकते हैं।

अदरक-लहसुन पेस्ट में मिलावट वाले केमिकल्स

जिंजर गार्लिक पेस्ट में साइट्रिक एसिड,जैंथन गम,टाइटेनियम डाइऑक्साइड, सिंथेटिक फूड कलर का इस्तेमाल किया जाता है। इन केमिकल्स के कारण न सिर्फ पाचन खराब होता है बल्कि आंत की लेयर को भी नुकसान पहुंचाते हैं।जिंजर गार्लिक पेस्ट को अच्छा दिखाने के लिए और गाढ़ा बनाने के लिए विभिन्न केमिकल्स इस्तेमाल किए जाते हैं इसीलिए बाहर की बजाय घर का अदरक लहसुन पेस्ट बेहतर माना जाता है। जानिए अदरक लहसुन पेस्ट को चेक करने के आसान तरीके।

ऐसे करें अदरक-लहसुन पेस्ट की जांच

  1. प्राकृतिक अदरक लहसुन का पेस्ट बेज कलर का होता है और उसमें तीखी गंध आती है। अगर सूंघने में गंध तीखी के बजाय खट्टी आए तो अदरक लहसुन में मिलावट की गई है।
  2. अदरक लहसुन पेस्ट ना तो ज्यादा गाढ़ा होता है और ना ही ज्यादा पतला। अगर बाजार से लाया गया अदरक लहसुन पेस्ट डार्क है या फिर पानी जैसा पतला है तो उसमें एडिटिव्स मिला गए हैं।
  3. आप अदरक लहसुन पेस्ट लेते समय पैकेट में लिखे इंग्रीडिएंट्स भी चेक कर सकते हैं। अगर इंग्रीडिएंट्स में अदरक और लहसुन के अलावा पानी, नमक या तेल आदि इंग्रीडिएंट्स लिखे हैं तो ऐसे पेस्ट को ना खरीदें।
  4. जिंगर गार्लिक पेस्ट खरीदते समय एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस संख्या, मैन्युफैक्चरिंग डेट, ब्रांडिंग आदि जानकारी जरूर पढ़ें। ऐसा करने से आप मिलावटी गार्लिक पेस्ट लेने से बच जाएंगे। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सस्ते भी और मजबूत भी ! ₹300 से कम में आने वाले स्टील रैक से बढ़ाएं किचन की शान
सिर्फ 30 मिनट में तैयार करें रेस्टोरेंट-स्टाइल Cheesy Cabbage Bake, हर कोई पूछेगा रेसिपी