
आजकल मखाना एक सुपरफूड के तौर पर छा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर Zerodha के संस्थापक निखिल कामथ तक इसके फायदों को मान चुके हैं। मखाना ना सिर्फ हल्का होता है, बल्कि इसमें मौजूद फ्लावोनॉयड्स (जैसे कैम्पफेरोल) और पॉलीफेनॉल्स के कारण यह शरीर में सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है। मखाना शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है। न्यूट्रिशनिस्ट और Bfitworld की संस्थापक भावना मुनजल के अनुसार, मखाना का नियमित सेवन एथेरोस्क्लेरोसिस (artery blockage) और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करता है।
मखाना में कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसका मतलब यह है कि यह देर तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है और बार-बार भूख लगने की आदत को कम करता है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक आदर्श स्नैक बन जाता है।
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता पांचाल के अनुसार, मखाना को भूनने से पहले काटना जरूरी है, और इसके पीछे 4 खास वजहें हैं
1. कीड़े-मकोड़ों की जांच: मखाना एक प्राकृतिक बीज है, इसलिए इसमें अंदर कीड़े, छेद या काले धब्बे हो सकते हैं। अगर आप बिना काटे मखाना भूनते हैं, तो ये अंदर छिपे रह सकते हैं। काटने से आपको यह जांचने का मौका मिलता है कि वह खाने योग्य है या नहीं।
2. समान रूप से भुनना: छोटे टुकड़े ज्यादा अच्छी तरह और जल्दी भुनते हैं। इससे मखाना अधपका नहीं रह जाता और हर दाना एक जैसा कुरकुरा बनता है।
3. ज्यादा क्रिस्पी टेक्सचर: कटे हुए मखाने ज़्यादा कुरकुरे बनते हैं, जो स्नैक या चिवड़ा जैसे व्यंजनों में खाने का मजा दोगुना कर देते हैं।
4. ज्यादा स्वाद सोखना : कटा हुआ मखाना देसी घी, मसालों या नमक जैसे फ्लेवर को अच्छे से सोखता है, जिससे उसका स्वाद और बेहतर हो जाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.