National Sugar Cookie Day: बच्चे कहेंगे लव यू मम्मी, 15 मिनट में तैयार करें शुगर कुकीज

Published : Jul 09, 2025, 10:18 AM IST
 National Sugar Cookie Day

सार

Sugar cookie Recipe for kids: 9 जुलाई को मनाया जाने वाला नेशनल शुगर कुकी डे मिठास से भरे स्नैक्स का दिन होता है। जानिए आसान रेसिपी जिससे आप घर पर स्वादिष्ट और रंग-बिरंगी शुगर कुकीज बना सकते हैं, वो भी बच्चों की पसंद के अनुसार। 

National Sugar Cookie Day: 9 जुलाई को अमेरिका में नेशनल शुगर कुकी डे मनाया जाता है। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए कुकीज के स्वाद का दुनियाभर में मजा लिया जाता है। मिठास से भरे स्नैक्स को बच्चे खूब चाव से खाते हैं। अगर आपने अब तक कुकीज घर पर नहीं बनाई हैं तो आप इसे ट्राई कर सकती हैं। जानिए शुगर कुकीज को कैसे सिंपल तरीके से घर में बनाया जा सकता है।

शुगर कुकीज बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स

शुगर कुकीज के लिए आप बच्चे की पसंद के हिसाब से इंग्रीडिएंट्स चुनें। डेयरी प्रोडक्ट चुनना या न चुनना आप पर निर्भर करता है। 

  • मैदा
  • चीनी (दानेदार चीनी)
  • 1 ½ टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 3 टेबल स्पून क्रीम
  • मक्खन ( कमरे के तापमान पर नरम किया हुआ)

आइसिंग तैयार करने के लिए

  • ¼ कप दूध ( विकल्प में नॉनडेयरी दूध का उपयोग कर सकते हैं)
  • कंफेक्शनर चिनी
  • खाने में डालने वाला रंग
  • वेनिला एक्सट्रैक्ट 

शुगर कुकीज बनाने की विधि

सबसे पहले मैदा और आटा मिलाकर सूखी सामग्री को मिक्स करें और आटा गूंथ लं। उसे प्लास्टिक में लपेट दें और फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से यह ज्यादा चिपचिपा नहीं होगा। आपको ओवन को पहले से 200 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर लेना है। बटर पेपर की मदद से आटे की लोई को बेलें। बटर पेपर का इस्तेमाल करने से आटा चिपकेगा नहीं और आसानी से बिल जाएगा। अब कुकी कटर की मदद से आप आटे को शेप देकर काट सकते हैं।कटर पर थोड़ा सा आटा छिड़क दें ताकि आटा कटर में चिपके नहीं।

 अब कटिंग की हुई कुकीज़ को बेकिंग सीट पर रखें और बैक करें। ओवन से कुकीज को निकालर ठंडा कर लें। आप अपनी पसंद से इसे स्प्रिंकलर से सजा भी सकते हैं। आइसिंग की सामग्री को मिलाकर तैयार कर कुकी को डिफरेंट कलर से सजाएं। ये ऑप्शन तरीका है जो बच्चों को पसंद आता है। अगर आप कुकीज को ग्लूटेन फ्री बनाना चाहते हैं तो ग्लूटेन फ्री आटे का इस्तेमाल करें। कुछ बच्चों को डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी है तो आप नॉन डेयरी मिल्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सस्ते भी और मजबूत भी ! ₹300 से कम में आने वाले स्टील रैक से बढ़ाएं किचन की शान
सिर्फ 30 मिनट में तैयार करें रेस्टोरेंट-स्टाइल Cheesy Cabbage Bake, हर कोई पूछेगा रेसिपी