
How to Store Food in Summer: गर्मियों में खाना जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में आप भी गर्मियों में खाना बर्बाद होने से बचाना चाहती हैं तो क्यों ना कुछ ट्रिक्स को फॉलो किया जाए। जिसकी मदद से आप गर्मियों में फूड खाना ताजा रख सकती हैं। तो चलिए जानते हैं गर्मियों में खाना कैसे ताज़ा रखें।
सभी को ताज़ा खाना पसंद होता है। क्या आप खाना पहले से बनाकर रखते हैं? अगर हां, तो ज़्यादा खाना न बनाएं। सिर्फ़ ज़रूरत के हिसाब से खाना बनाकर रखने से खाना खराब होने से बच सकता है।
खाना बनने के बाद, उसे सही जगह पर स्टोर करना ज़रूरी है। इसलिए बचे हुए या पके हुए खाने को एयरटाइट कंटेनर में बंद करके रखें। गर्म बर्तनों का इस्तेमाल करना ज़्यादा बेहतर होता है।
सारे खाने एक जैसे नहीं होते। कुछ चीज़ें जल्दी खराब नहीं होतीं, जबकि कुछ आसानी से खराब हो जाती हैं। ब्रेड, केक, कुकीज़ जैसी चीज़ें जल्दी खराब हो जाती हैं। इसलिए ऐसी चीज़ें सिर्फ़ ज़रूरत के हिसाब से ही खरीदें। ज़्यादा सामान खरीदकर रखने से वो जल्दी खराब हो जाएगा।
गर्मियों में खाना बनाते समय में ज्यादा मसालों और प्याज-मसालों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये खाना जल्दी खराब करते हैं।
बार-बार खाना गरम करने से उसमें बैक्टरियां उत्पन्न हो जाते हैं और स्वाद भी खराब हो जाता है। ऐसे में गर्मियों में खाना उतना ही गरम करें, जितनी जरूरत हो।
गर्म खाना कभी भी पैक नहीं करना चाहिए। इससे बाप बनती हैं और बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। ऐसे में खाना ठंडा होने पर ही पैक करें।
टिफिन या डिब्बा पैक करते समय स्टील या इंसुलेटेड कंटेनर का इस्तेमाल करें, जिससे खाना लंबे समय तक सुरक्षित और ताजा रहता है।