Summer Recharge Drink: गर्मी में तुरंत करेगा रिजार्च, मिनटों में बनेगा ये खट्टा-मीठा शरबत

Published : May 30, 2026, 12:30 PM IST
summer recharge drink khatta meetha sharbat recipe for instant energy

सार

Refreshing Summer Drink: गर्मी में सबसे अच्छा ड्रिंक्स कौन सा होता है? गर्मी के लिए सबसे अच्छा जूस कौन सा होता है? गर्मी के मौसम के लिए सबसे अच्छा पेय पदार्थ कौन सा है? 

Summer Drink For Refreshing: गर्मी आग उगल रही है और हर कोई इससे बेहाल हैं। लोग गर्मी से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। हालांकि, फिर भी राहत नहीं मिल पा रही है। इसी बीच आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मी में आपको तुरंत रिफ्रेश कर देगा और इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। ये वो शरबत है जो घर पर मिनटों में तैयार हो जाएगा और छट-चट गर्मी से राहत भी दिलवा देगा।

गर्मी में रिफ्रेश होने के लिए पीये खट्टा-मीठा शरबत

तपती गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई नए-नए तरीके अपना रहा है। कुछ लोग तो बाजार में मिलने वाले पेय पदार्थ पीकर गर्मी में राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस तरह के पेय पदार्थ कुछ समय से के लिए गर्मी से निजात दिला पाते है। लेकिन आप लंबे समय तक ठंडक पाना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। इसे घर में बनाया जा सकता है और ये देर तक गर्मी से राहत देता है। ये गोंद कतीरा मिन्ट शरबत। इसे घर में मौजूद चीजों से मिनटों से बनाया जा सकता है। आइए, जानते हैं आखिर कैसे तैयार होता है ये खट्टा-मीठा शरबत...

ये भी पढ़ें.. Summer Cooling Drinks: समर कूलिंग ड्रिंक बस 5 रू. में, नौतपा में शरीर को ठंडा रखने वाले पांच शरबत

गोंद कतीरा मिन्ट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

गोंद कतीरा मिन्ट शरबत बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। इसे किचन में मौजूद चीजों से आसानी से बनाया जा सकता है। गोंद कतीरा मिन्ट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री कौन-कौन सी हैं...

- गोंद कतीरा- 2 चम्मच

- सब्जा सीड- 1 चम्मच

- नींबू का रस- 1 चम्मच

- शुगर पाउडर- 3 चम्मच

- मिन्ट के पत्ते- 10-12

- जीरा पाउडर- आधा चम्मच

- काला नमक- 1 छोटी चम्मच

- पानी- 2 ग्लास

- आइस क्यूबस- 10-15

कैसे बनाएं गोंद कतीरा मिन्ट

गोंद कतीरा मिन्ट शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आप सब्जा सीड को 10 मिनट तक पानी में भिगो कर रख दें। वहीं, गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगो कर रख दें। अब आपको करना ये है कि एक सर्विग गिलास में 2 छोटी चम्मच भिगोया हुआ गोंद कतीरा डाले। फिर मिन्ट के पत्ते डाल कर थोड़ी देर तक इसे मिक्स करें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच नींबू का रस डाले और साथ में 2-3 चम्मच शुगर पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इसमें काला नमक, भूना हुआ जीरा डालकर पानी मिलाएं। इसके बाद इसमें 1 चम्मच सब्जा सीड डालकर मिक्स कर लें। गोंद कतीरा मिन्ट शरबत तैयार है। आप इसमें आइस क्यूबस डालकर सर्व करें। इसे पीते ही आपको ठंडक महसूस होगी और पूरा दिन आप फ्रेश फील करेंगे।

ये भी पढ़ें.. Sugar Cravings का इंस्टेंट इलाज, किचन में रखी चीजों से बनाए 2 रेसिपी

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Moong Dal Halwa Tips: न चिपकेगा, न कच्चा लगेगा! मूंग दाल हलवा बनाने की 4 सीक्रेट ट्रिक्स
स्कूल टिफिन मिनटों में होगा खाली, बच्चों को खूब पसंद आएगी ये मिनी उत्तपम रेसिपी