
Thandai Ice Cream Recipe: होली में घर आए मेहमान को गुजिया से लेकर नमकीन तक खिलाने का रिवाज होता है। अगर अबकी बार आप मेहमानों को मार्च की गर्मी में कुछ ठंडा खिलाना चाहते हैं तो ठंडाई आइसक्रीम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगी। ठंडाई की आउसक्रीम बनाना बेहद आसान होता है। केवल 10 मिनट की प्रिपरेशन से आप स्वादिष्ट आइसक्रीम तैयार की जा सकती है। जानिए ठंडाई आइसक्रीम बनाने की सिंपल रेसिपी के बारे में।
अगर आप घर पर ठंडाई आइसक्रीम बना रही हैं तो दूध को घंटों पकाने से बेहतर है कि आप कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपका काफी समय बच जाएगा और कम समय में होली में आइसक्रीम रेडी हो जाएगी।
नोट: मार्केट में ठंडाई पाउडर और ठंडाई सीरप आपको आसानी से मिल जाएगा। अगर आप मार्केट से ठंडाई नहीं खरीदना चाहते तो घर में भी ठंडाई पाउडर बना सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.