
फूड डेस्क: इंटरनेट पर आपने कई तरह के वायरल फूड वीडियो देखे होंगे, जिसमें फूड वेंडर अनोखे ढंग से अलग-अलग डिशेज को बनाते नजर आते हैं। ठीक इसी तरह से इन दिनों सूरत का एक स्ट्रीट वेंडर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो साधारण सी आइसक्रीम फालूदा की रेसिपी को एक अलग ही ट्विस्ट देते नजर आ रहे हैं और इस डिश का नाम इन्होंने फ्लाइंग फालूदा रखा है। अब इस फालूदा को फ्लाइंग फालूदा क्यों कहा जा रहा है, आइए हम आपको दिखाते हैं...
क्या कभी देखा है फ्लाइंग फालूदा
इंस्टाग्राम पर the__bearded__foodie नाम से बने पेज पर सूरत के इस फेमस फ्लाइंग फालूदा का वीडियो शेयर किया गया है, जिसका नाम हनुमंते फालूदा है और यह चौक बाजार, सूरत के मेन मार्केट में स्थित है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स अनोखे ढंग से फालूदा आइसक्रीम बनाता हुआ नजर आ रहा है। सबसे पहले यह शख्स हवा में उड़ा कर गिलास हाथ में लेता है, फिर इसमें फालूदा और सब्जा डालता है, तरह-तरह के रंगों के दूध डालता है और फिर आइसक्रीम को भी फ्लाई करके यानी कि उड़ा कर गिलास में डालता है। इसी वजह से इस डिश का नाम फ्लाइंग फालूदा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फ्लाइंग फालूदा
इंस्टाग्राम पर यह फ्लाइंग फालूदा बनाने का तरीका तेजी से वायरल हो रहा है और लगभग 50000 लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह सबसे साफ तरीके से कोई स्ट्रीट फूड वेंडर डिश बना रहा है। एक ने लिखा कि भाई थोड़ा और ऊपर फेंकता तो दूध सीलिंग को टच कर देता। एक अन्य यूजर ने कहा कि इसे तो देखते से ही मुंह में पानी आ गया।
फ्लाइंग चाय भी हो चुकी है वायरल
सूरत में सिर्फ फ्लाइंग फालूदा ही नहीं बल्कि फ्लाइंग चाय भी बहुत पॉपुलर है, जो खेतलाप्पा चाय के नाम से वेसु, सूरत में स्थित है। यहां पर यह चाय बनाने वाला चाय को हवा में उड़ते हुए अनोखे ढंग से चाय बनाते हैं।
और पढ़ें- इस ट्रिक से बेलते समय कभी नहीं फटेंगे पनीर के पराठे, बनाएं मोटा-भरवां पराठा
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.