
फूड डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। 36 साल की उम्र में भी विराट कोहली की फिटनेस का कोई जवाब नहीं है और वह दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर्स में से एक कहे जाते हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब विराट कोहली को दिल्ली की गलियों में छोले भटूरे से लेकर पनीर खुरचन तक खाने का बहुत शौक हुआ करता था और वह उसके बिना एक दिन भी नहीं गुजारते थे। तो चलिए विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं किंग कोहली की उन 10 फेवरेट डिशेज के बारे में जिसके बिना वह कभी नहीं रह सकते थे।
विराट कोहली दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्हें अशोक नगर नई दिल्ली के फेमस राम के छोले भटूरे बहुत पसंद थे। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वह बाजार के छोले भटूरे नहीं खाते, लेकिन अपनी डाइट में वह कभी कभार चीट डे में छोले का सेवन जरूर करते हैं।
एक हार्डकोर पंजाबी होने के नाते विराट कोहली को राजमा चावल खाना बहुत पसंद है और वह एक समय में दो-दो प्लेट राजमा चावल तक खा लेते थे। यह प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स होता है। वहीं, चावल में कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं।
विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें पनीर खुरचन खाना बहुत पसंद था। जिसमें पनीर को तवे पर अच्छी तरह से भून कर ढेर सारे मसाले डाले जाते हैं, लेकिन जब से वह विगेन हुए हैं उन्होंने पनीर की डिश खाना छोड़ दिया है।
हार्ड कोर पंजाबी खून विराट कोहली को दाल मखनी भी बहुत पसंद है और वह आज भी दाल मखनी बड़े चांव के साथ खाते हैं। यह प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है, जिसमें काली उड़द दाल और राजमा का इस्तेमाल होता है।
जब विराट कोहली छोटे थे तो मैरीगोल्ड बिस्किट के ऊपर मलाई लगाकर खाना उन्हें बहुत पसंद था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वह 10 मैरी बिस्किट के ऊपर मलाई लगाकर ऊपर से 10 बिस्किट और रखकर इसके सैंडविच बनाकर खाते थे।
विराट कोहली को मीठे में कसाटा आइसक्रीम बहुत पसंद थी। उन्होंने बताया था कि जब वह दिल्ली में रहते थे तो रात के समय फैमिली के साथ जाकर कसाटा आइसक्रीम जरूर खाते थे।
विगेन बनने से पहले विराट कोहली को चिकन खाना बहुत पसंद था। वह ग्रिल्ड चिकन और तंदूरी चिकन खाना बहुत पसंद करते थे, क्योंकि इसमें कम तेल का इस्तेमाल होता है। लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ दिया है और पूरी तरह से विगेन डाइट लेते हैं।
विराट और अनुष्का दोनों को एशियन क्यूजिन बहुत पसंद हैं। इसमें सुशी खाना दोनों बहुत पसंद करते हैं, जिसे स्टिकी राइस, सुशी शीट और ढेर सारी वेजिटेबल्स के साथ बनाया जाता है।
विराट कोहली को इंडियन ब्रेड्स में गार्लिक नान खाना बहुत पसंद था। पनीर की डिश या चिकन के साथ वह गार्लिक नान खाना पसंद करते थे, लेकिन मैदा होने के कारण उन्होंने इससे परहेज करना शुरू कर दिया है।
विराट कोहली को मीठे में गुलाब जामुन खाना बहुत पसंद था। लेकिन वह गरम-गरम गुलाब जामुन को एक स्कूप ठंडी वनीला आइसक्रीम के साथ मिलाकर खाते थे। यह कॉम्बिनेशन बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।
और पढ़ें- पहली बार कर रही हैं छठ का व्रत, तो जान लें खरना बनाने की रेसिपी, फायदे और महत्व
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.