
Summer Sweet Recipe: गर्मियों के मौसम में तरबूज शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने का सबसे बेहतरीन फल माना जाता है। ज्यादातर लोग इसे जूस या फ्रूट सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी तरबूज की बर्फी ट्राय की है? यह मिठाई स्वाद में बेहद अलग और रिफ्रेशिंग होती है। खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। अगर आप इस गर्मी कुछ नया और हेल्दी स्वीट डिश बनाना चाहते हैं, तो तरबूज की बर्फी एक शानदार विकल्प हो सकती है।
तरबूज की बर्फी बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए 3 कप तरबूज का गूदा, 1 कप दूध पाउडर, आधा कप चीनी, 2 बड़े चम्मच देसी घी, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर और थोड़ा सा कटा हुआ ड्राई फ्रूट लें। अगर आप ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो चीनी की जगह गुड़ पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Mango Selection Tips: अचार बनाने के लिए कौन सा आम अच्छा? जानें चुनने का सही तरीका
सबसे पहले तरबूज के बीज निकालकर उसका गूदा मिक्सी में पीस लें। अब इस पल्प को एक पैन में डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। धीरे-धीरे इसका पानी सूखने लगेगा। जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें। ध्यान रखें कि मिश्रण पैन में चिपके नहीं, वरना स्वाद खराब हो सकता है।
अब पैन में दूध पाउडर और देसी घी डालें। इसे लगातार मिक्स करते रहें ताकि मिश्रण स्मूद बने। कुछ ही मिनटों में यह गाढ़ा होकर बर्फी जैसा टेक्सचर लेने लगेगा। इस दौरान इलायची पाउडर डाल दें, जिससे मिठाई की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएंगे। जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें।
एक प्लेट या ट्रे में हल्का घी लगाकर तैयार मिश्रण फैला दें। ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट डालकर हल्के हाथों से दबाएं। अब इसे करीब 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने दें। जब बर्फी अच्छी तरह जम जाए, तब इसे मनचाहे आकार में काट लें। ठंडी-ठंडी तरबूज की बर्फी गर्मियों में खाने का मजा दोगुना कर देगी।
ये भी पढ़ें- Mango Phirni Recipe: पके आम और चावल से बनाएं ये ठंडी स्वीट डिश, स्वाद भूल नहीं पाएंगे मेहमान
तरबूज में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। वहीं घर पर बनी यह बर्फी बाजार की मिठाइयों की तुलना में ज्यादा फ्रेश और हल्की होती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इसका स्वाद पसंद करेगा। अगर घर में मेहमान आने वाले हैं, तो आप इस यूनिक मिठाई से उन्हें इंप्रेस भी कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.