
Achar Ke Liye Kaun Sa Aam Sahi Hai: गर्मी शुरू होते ही लगभग हर घर में आम का अचार बनना शुरू हो जाता है। लेकिन स्वादिष्ट और लंबे समय तक टिकने वाला अचार बनाने के लिए सही आम चुनना बहुत जरूरी होता है। अगर आप गलत आम चुन लेते हैं, तो अचार जल्दी खराब हो सकता है और उसका स्वाद भी बिगड़ सकता है। इसलिए अचार के लिए हमेशा सही किस्म और सही क्वालिटी के आम का चुनाव करना चाहिए। आइए जानते हैं कि अचार बनाने के लिए कौन से आम सबसे अच्छे माने जाते हैं और उन्हें चुनने का सही तरीका क्या है।
भारत में आम की 50 से ज्यादा वैरायटी पाई जाती हैं, लेकिन अचार बनाने के लिए कुछ खास किस्मों के आम सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इनमें रामकेला आम, राजापुरी आम, तोतापुरी आम और देसी खट्टे आम शामिल हैं। इन किस्मों के आम का अचार ज्यादा स्वादिष्ट और लंबे समय तक टिकाऊ माना जाता है। इनमें गूदा ज्यादा होता है और खट्टापन भी दूसरे आमों की तुलना में अधिक होता है, जिससे अचार का स्वाद बेहतरीन बनता है।
और पढे़ं- Mango Phirni Recipe: पके आम और चावल से बनाएं ये ठंडी स्वीट डिश, स्वाद भूल नहीं पाएंगे मेहमान
अचार के लिए हमेशा पूरी तरह कच्चे और सख्त आम खरीदें। हल्के पके या नरम आम का अचार जल्दी गल जाता है और उसमें खट्टापन भी कम हो जाता है।
ऐसे आम चुनें जिनमें गूदा ज्यादा और रेशे कम हों। कम रेशों वाले आम का अचार खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लगता है और मसाले भी अच्छी तरह अंदर तक चले जाते हैं।
बहुत मोटी गुठली वाले आम में गूदा कम होता है। इसलिए रामकेला या राजापुरी जैसे आम चुनें, जिनकी गुठली पतली और छोटी होती है और गूदा ज्यादा होता है।
अचार के लिए आम खरीदते समय ध्यान रखें कि उसका छिलका साफ, हरा और बिना दाग वाला हो। कटे फटे या काले धब्बों वाले आम बिल्कुल न खरीदें, क्योंकि इससे अचार जल्दी खराब हो सकता है।
आम खरीदते समय उसे सूंघकर जरूर देखें। उसमें मीठी खुशबू नहीं आनी चाहिए, क्योंकि इसका मतलब है कि आम पकना शुरू हो चुका है। ऐसे आम अचार के लिए सही नहीं माने जाते।
सही आम चुनने से अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता और उसका स्वाद भी बेहतरीन बना रहता है। अच्छे गूदे वाले आम मसालों को अच्छी तरह सोख लेते हैं, जिससे अचार ज्यादा स्वादिष्ट बनता है। अगर आप भी इस गर्मी स्वादिष्ट और टिकाऊ आम का अचार बनाना चाहते हैं, तो आम खरीदते समय इन आसान टिप्स का जरूर ध्यान रखें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.