
Potato Chips Recipe: अगर आपको चाय के साथ कुछ कुरकुरा और टेस्टी खाने का मन करता है, तो घर के बने आलू चिप्स सबसे बढ़िया ऑप्शन हैं। कई लोग सोचते हैं कि बाजार जैसे क्रिस्पी चिप्स घर पर बनाना मुश्किल है, लेकिन सही तरीका अपनाकर आप आसानी से परफेक्ट चिप्स तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको आलू चिप्स बनाने के 3 आसान तरीके बताएंगे, जिन्हें ट्राई करके हर बार मिलेगा शानदार क्रंच और स्वाद।
सबसे पहले आलू को छीलकर पतले स्लाइस में काट लें। अब एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें नमक डाल दें। आलू के स्लाइस को 2-3 मिनट तक हल्का उबालें। इसके बाद पानी निकालकर स्लाइस को साफ कपड़े पर फैला दें। इन्हें तेज धूप में 1-2 दिन तक सुखाएं। पूरी तरह सूख जाने पर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें। जब खाने का मन हो, तब गर्म तेल में तल लें। चिप्स बिल्कुल बाजार जैसे क्रिस्पी बनेंगे।
आलू को पतले गोल स्लाइस में काटकर 10 मिनट तक ठंडे पानी में भिगो दें। इससे आलू का अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है और चिप्स ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं। अब स्लाइस को कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें। कढ़ाई में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर चिप्स को गोल्डन होने तक तलें। ऊपर से नमक और चाट मसाला डालकर मिक्स करें। ये इंस्टेंट चिप्स बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आएंगे।
ये भी पढ़ें- No Milk Ice Cream: बिना दूध के बनाएं क्रीमी और टेस्टी आइसक्रीम, गिल्ट फ्री होकर खूब खाएं
आलू के पतले स्लाइस काटकर 15 मिनट तक पानी में रखें। इसके बाद स्लाइस को सुखाकर एक बाउल में डालें। अब इसमें ऑलिव ऑयल, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें। एयर फ्रायर को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें और चिप्स को 12-15 मिनट तक पकाएं। बीच में एक बार चिप्स को पलट दें। कम तेल में बने ये चिप्स हेल्दी और बेहद क्रंची लगते हैं।
ये भी पढ़ें- Nimbu ke Chilke ka Achar: दाल-चावल का स्वाद बढ़ा देगा नींबू के छिलकों का ये मसालेदार अचार
अगर आप चाहते हैं कि आलू चिप्स लंबे समय तक कुरकुरे रहें, तो हमेशा पतले स्लाइस काटें और आलू का पानी अच्छी तरह सुखाएं। तलते समय तेल बहुत ज्यादा ठंडा या बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। चाहें तो आप चिप्स पर पुदीना मसाला, पेरी-पेरी या चीज सीज़निंग डालकर अलग-अलग फ्लेवर भी तैयार कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.