Lemon Peel Pickle Recipe: नींबू के छिलकों को फेंकने की बजाय अब उनसे बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी अचार। इस आसान रेसिपी में जानिए कैसे कम सामग्री में तैयार करें खट्टा-तीखा नींबू के छिलकों का अचार, जो खाने का स्वाद दोगुना कर देगा। साथ ही जानें इसके पोषक तत्व और सेहत से जुड़े फायदे।

Lemon Peel Pickle: अक्सर लोग नींबू का रस निकालने के बाद उसके छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन यही छिलके स्वाद और सेहत दोनों का खजाना साबित हो सकते हैं। भारतीय रसोई में नींबू के छिलकों से बना अचार काफी पसंद किया जाता है। इसका खट्टा-तीखा स्वाद साधारण खाने को भी बेहद खास बना देता है। खास बात यह है कि यह अचार कम सामग्री में आसानी से तैयार हो जाता है और लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है। अगर आप भी घर पर कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो नींबू के छिलकों का यह अचार जरूर बनाएं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नींबू के छिलकों में छिपे हैं कई पोषक तत्व

नींबू के छिलके सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि इनमें कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इनमें विटामिन C, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा फ्लेवोनॉयड्स और साइट्रिक एसिड शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी मजबूत रखने में मदद कर सकते हैं। नींबू के छिलके पाचन तंत्र को बेहतर रखने और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में भी सहायक माने जाते हैं।

खाने का स्वाद कर देगा दोगुना

नींबू के छिलकों का अचार स्वाद में खट्टा, मसालेदार और हल्का तीखा होता है। इसे दाल-चावल, पराठे, खिचड़ी या साधारण रोटी-सब्जी के साथ भी खाया जा सकता है। घर का बना यह अचार बाजार के अचार से ज्यादा फ्रेश और हेल्दी माना जाता है। सही तरीके से बनाया जाए, तो इसका स्वाद कई दिनों तक बरकरार रहता है।

ये भी पढे़ं- Low Oil Vegetable Upma: कम तेल में बनाएं सुपर टेस्टी Upma, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करेगा

अचार बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कप नींबू के छिलके
  • 2 बड़े चम्मच नमक
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच दरदरी पिसी राई
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 4-5 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • चुटकीभर हींग
View post on Instagram

ऐसे तैयार करें नींबू के छिलकों का अचार

सबसे पहले नींबू के छिलकों को अच्छी तरह धोकर सूखा लें। अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद मेथी दाने को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें। एक बड़े बाउल में नींबू के छिलके, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, राई और मेथी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

तेल और मसालों से आएगा जबरदस्त स्वाद

अब सरसों के तेल को अच्छी तरह गर्म करें और ठंडा होने दें। फिर इसमें हींग डालकर तैयार मसाले वाले छिलकों में मिला दें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें ताकि मसाले हर टुकड़े पर अच्छी तरह लग जाएं। तैयार अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भर दें।

ये भी पढे़ं- Viral Video: डोसा देखकर चकराया अमेरिकी इन्फ्लुएंसर, पूछा- 'ये क्या है?', वीडियो ने जीता लोगों का दिल

धूप में रखने से बढ़ जाएगा स्वाद

अचार को 3 से 4 दिन तक हल्की धूप में रखें। इससे मसाले और नींबू के छिलके अच्छी तरह गल जाते हैं और अचार का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। कुछ ही दिनों में आपका चटपटा और स्वादिष्ट नींबू के छिलकों का अचार तैयार हो जाएगा, जिसे आप लंबे समय तक स्टोर करके खा सकते हैं।