आम का अचार बनाने के लिए कौन सा आम होता है सबसे बेहतर, जानें मास्टरशेफ पंकज भदोरिया से

Published : May 15, 2025, 03:00 PM IST
Best-mango-for-pickle

सार

Which mango is best for pickle: गर्मियों में आम का अचार डालने के लिए कौन सी वैराइटी सबसे अच्छी होती है? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किए खास टिप्स। तोतापरी, रामकेला और राजापुरी आम क्यों हैं बेस्ट?

Best mango for pickle: गर्मी के मौसम में आम की ढेरों वैराइटी आती है। कच्चे आम से लेकर पके आम तक घरों में इस्तेमाल किए जाते हैं। आम की लौंजी से लेकर आम का अचार और पन्ना तक खूब बनाया जाता है। लेकिन साल भर के लिए बनाए जाने वाला अचार अगर बिगड़ जाए तो पूरी मेहनत बर्बाद हो जाती है। ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि आम का अचार बनाने के लिए किस कैरी का इस्तेमाल करना चाहिए। यानी कि कौन सी वैराइटी के आम अचार के लिए बेस्ट होता है? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपको किन कैरी से आम का अचार डालना चाहिए।

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का वायरल वीडियो (Mango pickle recipe Pankaj Bhadouria)

इंस्टाग्राम पर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि आम का अचार बनाने के लिए कौन सी वैराइटी के आम सबसे अच्छे होते हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि आम का अचार बनाने के लिए तोतापरी, रामकेला और राजापुरी आम सबसे बेहतर होता है, क्योंकि इन आम की बनावट सख्त होती है। इसके गूदे में रेशा नहीं होता है और कच्चे होने पर यह बहुत खट्टे होते हैं, जो अचार बनाने के लिए एक बेस्ट विकल्प बनते हैं।

 

 

अचार के लिए सबसे अच्छे आम की वैराइटी

राजापुरी आम (Rajapuri mango)

राजापुरी आम महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा होते हैं। ये आकार में बड़े होते हैं, उनकी स्किन मोटी होती है। इसमें रेशा कम और गूदा ज्यादा होता है। ये अपने खट्टे स्वाद और टेक्सचर के लिए जाने जाते हैं, इसलिए अचार के लिए यह बेस्ट ऑप्शन बनते हैं।

तोतापरी आम (Totapuri mango for pickle)

तोतापरी आम की बनावट लंबी चोंच जैसी होती है, जो हल्के खट्टे और कम रस वाले होते हैं। ये आसानी से कट जाते हैं और अचार में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते है, क्योंकि यह तेल और मसाले को अपने अंदर सोख लेते हैं।

रामकेला या दशहरी आम (Ramkela mango)

रामकेला या दशहरी आम उत्तर भारत में सबसे ज्यादा पैदा होता है। यह खट्टे और सख्त होते हैं। इसमें रेशा कम होता है, इसलिए आम का अचार बनाने के लिए यह बेहतर विकल्प होते हैं।

अचार बनाते समय ध्यान रखें ये बात

जब आप आम का अचार डालें, तो ध्यान रखें कि आम बिल्कुल कच्चा हो, अंदर से गुठली सख्त और सफेद दिखे। बहुत पका हुआ मुलायम आम का अचार जल्दी खराब हो सकता है। जब आप अचार बनाएं, तो इसे धोकर अच्छी तरह से सूखने दें। अगर अचार में जरा सी भी नमी या पानी रहता है तो अचार में फफूंदी लग सकती है।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका
कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी