World Donut Day 2025: कैसे हुई डोनट बनाने की शुरुआत, द्वितीय विश्व युद्ध से है खास संबंध

Published : Jun 06, 2025, 12:24 PM IST

डोनट्स सिर्फ़ एक मीठी डिश नहीं, बल्कि इतिहास और भावनाओं का प्रतीक भी हैं। जानिए इनका द्वितीय विश्वयुद्ध से क्या संबंध है और कैसे बिना अंडे, बिना ओवन के बना सकते हैं घर पर स्वादिष्ट डोनट्स।

PREV
15

हर साल 6 जून को डोनट डे मनाया जाता है, डोनट न सिर्फ एक स्वादिष्ट स्वीट डिश है, जिसे घर में बच्चे से लेकर बड़े खाना पसंद करते हैं, बल्कि इस खास स्वीट डिश का खास संबंध दूसरे विश्व युद्ध से भी। बता दें कि एक तरह से यह डिश विश्व युद्ध में लोगों का पेट भरने के लिए अहम भोजन के रूप में इस्तेमाल किया गया था। डोनट सिर्फ एक स्वीट डिश नहीं है, यह इतिहास, भावना और सांस्कृतिक खास प्रतीक भी है। आज हम आपको इस लेख में डोनट का विश्व युद्ध से क्या संबंध है और आप इसे बिना अंडा, बिना ओवन के भी बना सकते हैं, तो चलिए इसकी रेसिपी के साथ इसका और डोनट का खास संबंध बताएंगे।

25

कैसे हुई डोनट बनाने की शुरुआत?

डोनट (Donut या Doughnut) का इतिहास बहुत ही दिलचस्प है और इसका संबंध द्वितीय विश्व युद्ध से भी जुड़ा हुआ है।

डोनट की शुरुआत:

  • डोनट का विचार सबसे पहले 19वीं सदी में डच प्रवासियों द्वारा अमेरिका में लाया गया। वे oil cakes बनाते थे – यानी तेल में तले गए मीठे आटे के गोले।
  • 1847 में हैनसन ग्रेगोरी नामक नाविक ने डोनट के बीच में छेद करने की तकनीक अपनाई ताकि वह अच्छी तरह से पक सके – और तब से डोनट्स राउंड और होल वाले बनने लगे।
35

द्वितीय विश्व युद्ध का संबंध:

  • WWII के दौरान, अमेरिकन रेड क्रॉस और Salvation Army की महिलाएं सैनिकों को मनोबल बढ़ाने के लिए फ्रंटलाइन पर डोनट बनाकर पहुंचाती थीं।
  • इन महिलाओं को “Donut Dollies” कहा जाता था।
  • इससे डोनट एक देशभक्ति की मिठाई बन गया और युद्ध के बाद इसकी लोकप्रियता अमेरिका और फिर पूरी दुनिया में फैल गई।
45

एगलेस स्टीम डोनट रेसिपी (बिना ओवन के)

अगर आपके पास ओवन नहीं है और आप अंडे का भी उपयोग नहीं करते, तो ये रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

सामग्री (Ingredients):

  • मैदा-1 कप
  • दही-¼ कप
  • चीनी-2 बड़े चम्मच
  • बेकिंग पाउडर-1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा-¼ छोटा चम्मच
  • तेल या मक्खन-1 बड़ा चम्मच
  • दूध-आवश्यकतानुसार
  • वेनीला एसेंस-½ छोटा चम्मच
  • पिघली चॉकलेट / पाउडर शुगर-टॉपिंग के लिए
55

डोनट बनाने की विधि (बिना ओवन):

ड्राय मिक्स तैयार करें:

एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और चीनी को अच्छे से छान लें।

वेट मिक्स बनाएं:

दूसरे बाउल में दही, दूध, तेल और वेनीला एसेंस मिलाएं।

डोनट का डो तैयार करें:

  • धीरे-धीरे सूखी सामग्री को वेट मिक्स में डालें और मुलायम आटा (dough) गूंथ लें।
  • जरूरत हो तो थोड़ा दूध और डाल सकते हैं।

डोनट शेप बनाएं:

आटे को बेलें और गिलास या कटर की मदद से गोल आकृति बनाएं और बीच में छेद करें।

स्टीमिंग प्रक्रिया:

  • इडली कुकर या बड़ी कढ़ाई लें। उसमें थोड़ा पानी डालें और स्टैंड रखें।
  • एक प्लेट पर थोड़ा तेल लगाएं, उस पर डोनट रखें और ढक्कन लगाकर 12-15 मिनट स्टीम करें।
  • ठंडा होने पर ऊपर से पिघली चॉकलेट, पाउडर शुगर या रंगीन स्प्रिंकल्स डालें।

टिप्स:

  • डोनट को ज्यादा देर स्टीम न करें, वरना वह हार्ड हो सकते हैं।
  • अगर आप चाहते हैं, तो डोनट को फ्राई भी कर सकते हैं – लेकिन स्टीम वर्जन ज्यादा हेल्दी होता है।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories