
अगर आपके घर में भी सुंदर और बड़ा बगीचा है, तो उसको यूं ही न पड़ा रहने दें। कम खर्चे में आप उसको बेहद सुंदर ढंग से सजा सकते हैं। इसे सजाने के लिए आपको हजारों रुपए खर्च करने की बिलकुल जरुरत नहीं है। मात्र ₹100 के खर्चे में भी आप कोई भी डिजाइन चुनकर इसकी सजावट रेडी कर सकते हैं। यहां आज हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे, जिसमें आप मात्र ₹100 खर्च करके अपने घर के बगीचों को सुंदर बना सकते हैं।
अगर आपके घर में बेकार ईंटे पड़ी हैं, तो उसमें पसंदीदा रंग कर आप पौधों के किनारे बाउंड्री तैयार कर सकते हैं। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगती हैं और बगीचे को भी सुंदर दिखती हैं। आप चाहे तो गेरू से भी ईंटों को रंग कर खूबसूरत बाउंड्री तैयार कर सकते हैं। इसमें ना तो ज्यादा खर्च होगा और खूबसूरत बगीचा दिखेगा।
अगर आप कम दाम में गार्डन को खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो छोटे कप या मग में आप पौधे लगा सकते हैं और इन्हें एक ही लाइन पर रख सकते हैं। इसे देखने पर आपका बगीचा बेहद खूबसूरत दिखेगा आप चाहे तो इन्हें अपने पसंदीदा रंग में रंग लें। आप चाहे तो प्लास्टिक की बोतल को रंगकर हैंगिंग प्लांटर भी बना सकती हैं।
और पढ़ें: Gardening Tips: अनानास खाने के बाद न फेंकें इसका ऊपरी हिस्सा, इसी से तैयार होगा नया पौधा
अगर आपके पास सूखी लड़कियां पड़ी हैं या फिर लकड़ी के बॉक्स पड़े हैं, तो आप इन्हें अपने गार्डन में इस्तेमाल कर सकते हैं। बॉक्स में पॉलिथीन लगाकर मिट्टी भरें और इसमें फूलों के खूबसूरत पौधे लगाएं। यह दिखने में खूबसूरत लगते हैं और कम दाम में गार्डन को रॉयल लुक देते हैं।
गार्डन में कुछ खाली जगह है, तो वहां छोटे-छोटे पत्थरों को पसंदीदा रंग से रंगकर सजाएं। बाजार से कम कीमत में मिलने वाले रंगीन स्टोन या घर के आसपास मिलने वाले चिकने पत्थरों का यूज भी किया जा सकता है। इन पर फूल, पत्तियां बनाकर गार्डन में सजाएं।
आपके घर मे अगर खाली टिन के डिब्बे पड़े हैं, तो उनमे छेद करें और बल्ब लगाकर हैंग करें। ऐसा करने से बगीचे का लुक सुंदर दिखने लगेगा।
और पढ़ें: घर के गमले में उगाएं ये 5 लग्जरी फल, बाजार में बिकते हैं हजारों रुपये किलो
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.