
दो लोगों के बीच शादी केवल एक रस्म नहीं बल्कि सात जन्मों का बंधन, दुख-सुख में साथ रहने का वादा होती है। शादी के बाद लोग प्यार की उम्मीद करते हैं। कई बार रिश्ता बेवफाई, धोखा या फिर कोई तीसरे इंसान की वजह से नहीं टूटता है, बल्कि ऐसे कारणों से टूटता है जिसकी कल्पना शायद आज के लोग करते भी नहीं है। एक महिला ने अपने पति से तलाक की डिमांड की, न तो उसके पति ने उसे धोखा दिया और न ही जिम्मेदारियों से भागा। इसके बावजूद भी महिला सबसे उस रिश्ते से बाहर निकलना चाहती थी,
अग्रेंजी न्यूज साइट डेली मेल को दिए गए इंटरव्यू में महिला ने बताया कि वह अपने पति से बेहद प्यारी करती थी। उसका पति घर की जिम्मेदारियों को निभाता था और उसे भी वक्त भी देता था। दोनों जिंदगी में आगे बढ़ रहे थें। इतना ही नहीं वे दो बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे, लेकिन यही से चीजें खराब होना शुरू हुईं। महिला ने कहा, भले पैसों से लेकर घर की चीजों में वह खुशी थी लेकिन वह मेंटली और इमोश्नली थक चुकी थी। उसे मां बनने से नहीं बल्कि मां की जिम्मेदारियों से परेशानी होने लगी थी। बच्चों की देखभाल, उन्हें वक्त देना, घर के काम ने उसे किदर परेशान किया कि वह सबकुछ छोड़कर अलग हो जाना चाहती थी।
महिला ने बताया कि फैमिली बढ़ाने की प्लानिंग सहमति से थी, लेकिन बच्चों के आने के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। पहले जहां उसके पास खुद के लिए वक्त होता था, अब वो बच्चों का हो गया। नौकरी के बाद बच्चे संभालना आसान नहीं था। बच्चों के रोने से रात की आंधी नींद ने उसे तोड़कर रख दिया। वह भले अपने परिवार के लिए काम कर रही थी लेकिन उसके पास खुद कुछ नहीं बचा।
ये भी पढ़ें- Bengaluru Crime: अफेयर छिपाने के लिए पति ने रची झूठी कहानी, पत्नी ने कर दिया खेला
इन ख्यालों वह पति से भी नफरत करने लगी। उसे लगता था कि पति की जिंदगी नॉर्मल है, वो अपनी लाइफ जी रहा है लेकिन मेरी जिंदगी बच्चों के आसपास ठहर गई है। धीरे-धीरे यह बातें उसके मन में घर करने लगी वो अकेले पन में आ गई। एक दिन उसने पति से बात करते हुए तलाक की मांग की और बताया कि वह न तो ये रिश्ता रखना चाहती हैं और न ही कुछ दिनों के लिए बच्चो को, वह केवल खुद के लिए समय निकालना चाहती है।
ये भी पढ़ें- "कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
लंबी बातचीत के बाद दोनों एक-दूसरे को तलाक देने के लिए राजी हो गए। हालांकि, आर्थिक और व्याहवारिक तौर पर यह आसान नहीं था। घर बेचने, अलग रहने और बच्चों को लेकर जब दोनों बात कर रहे थे तो महिला ने पति से बात की और अपने दिल की बात बताई। जिसके बाद उसे एहसास हुआ कि वह रिश्ते से नहीं बल्कि लगातार काम करके थक गई है। वह परिवार को खत्म करना ही नहीं बल्कि खुद के लिए वक्त चाहती थी।
समय के साथ पति ने भी पत्नी की दिक्कतों को समझना शुरू किया। वह बच्चों को थोड़ा ज्यादा वक्त देना लगा ताकि पत्नी को कुछ घंटे का वक्त मिल जाए और वो अपने लिए सोच सके। यही छोटी-छोटी कोशिशों ने उनका रिश्ता फिर से बदल दिया, और अब एक-दूसरे को समझते हुए वह जिंदगी बिता रहे हैं।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.