गीता कपूर के 6 हेयरस्टाइल, गोल मटोल चेहरे को देंगे स्लिम लुक

Published : Jul 16, 2026, 02:00 PM IST
geeta kapoor hairstyles for chubby cheeks

सार

Chubby Face Hairstyle: गोल मटोल और राउंड फेस के लिए गीता कपूर की 5 स्टाइलिश हेयरस्टाइल देखें। हाफ अपन से साइड स्वैप्ट बैंग्स हेयरडो देंगे हर फंक्शन में स्लिम और एलिगेंट लुक।

आउटफिट कितना अच्छा क्यों न हो, अगर बालों की स्टाइल अच्छी नहीं हो पूरी मेहनत बर्बाद हो जाती है। यही वजह है कि अब महिलाएं फेस के हिसाब से हेयरडो बनाना पसंद करती हैं। अगर आप भी इसी सिचुएशन में रहती हैं और समझ नहीं आता कौन सी हेयरस्टाइल चुनें तो ये आर्टिकल खास है। जहां हम लेकर हैं, चबी फेस के लिए हेयरस्टाइल आइडियाज, जो आसान होने के साथ हर ड्रेस संग चुनें जा सकते हैं। अगर आप भी यूनिक लुक पाने के साथ फेस पतला दिखाने की चाहत रखती हैं तो गीता कपूर के 6 लुक्स जरूर देखें।

हाफ अप हाफ डाउन हेयरस्टाइल

चबी फेस के लिए यह क्लासिक और एवरग्रीन हेयर स्टाइल है जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक्स पर खिलती है। इसमें सामने की तरफ साइड पार्टिंग देते हुए बालों को स्लीक रखा जाता है। साथ में फ्लिक बैंग फेस फ्रेमिंग लुक लगता है। आप डबल चिन को छिपाने और चीक्स हाईलाइट करने के लिए इसे विकल्प बना सकती हैं।

मेसी हाई बन

फेस्टिव सीजन या फिर वेडिंग फंक्शन के लिए यह लुक काफी ग्रेसफुल लगता है। इसमें बालों को पीछे ले जाकर हाई बन बनाया जाता है। इस हेयरडो की खास बात है कि दोनों तरफ से निकाली गईं कर्ल ट्रेंडिल्स गालों संग जॉ-लाइन को अच्छे से फ्रेम करती हैं। इसे आप हैवी साड़ी, डीप नेक ब्लाउज, लहंगा-चोली या फिर शरारा-गरारा संग ट्राई कर सकती हैं।

पोनीटेल विद ब्रेड्स

यह बहुत चंकी, ट्रेंडी और यूथफुल हेयरस्टाइल है, जो आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाएगा। गीता कपूर ने, क्राऊन से बालों को लेकर हाई पोनीटेल बनाई है। इस हेयरडो की सबसे बड़ी खासियत किनारे से बालों को पतले-पतले सेकशन में लेकर बारीक चोटियां बनाना है, साथ में वेवी हेयर लुक कंप्लीट कर रहे हैं। इसे आप नॉर्मल जींस टॉप के अलावा, काफ्तान सूट, ट्यूनिक्स अटायर या मैक्सी ड्रेसेस पर भी ट्राई कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- भगवान जगन्नाथ से जुड़े 50 बच्चों के नाम, हर नाम का अर्थ भी है खास

साइड पार्टेड हाफ अप विद लॉन्ग हेयर

सोबर, एलगेंट स्टाइल के लिए यह हेयरस्टाइल बेस्ट है, जो फेस को सॉफ्ट और फेमिनिन टच देती है। इशमें आगे के बालों को साइड से पार्ट करके नीटली सेट किया जाता है। साथ में फ्रंट फ्लीक्स माथा कवर करते हुए फेस को बाउंस देती हैं। आप इसे छोटे, मिड लेंथ और लॉन्ग हेयर पर ट्राई करें। यह वी नेक कुर्ती, सिंपल साड़ियों और अनारकली सूट संग ग्रेसफुल लगेगी।

ये भी पढ़ें- घर बैठे सीखें 500 साल पुरानी बांधनी आर्ट, दुपट्टे से शर्ट तक बनाएं स्टाइलिश आउटफिट

ट्रेडिशनल पोनी जूड़ा लुक

फेस्विट रेडी फैशन में फेमिनिन लुक के लिए आप गीता कपूर की ये हेयरस्टाइळ चुन सकती है। इसमें बालों को एक साइड से नीचे की ओर सेट करते हुए मोगरे, चमेली और सफेद गजरे के फूलों से सजाया गया है। साथ में साइड फ्लिक लुक कंप्लीट कर रही हैं।

साइड स्वेप्ट बैंग्स

यह बेहद पॉलिश्ड, मॉडर्न और सोफिस्केटेड लुक है। इसमें बालों को हाई ले जाते हुए वॉल्यूम वाला टॉप नॉट बन बनाया जाता है। इस हेयरडो की मुख्य USP साइड स्वेप्ट बैंग्स है, जो सलीके से माथा हाइलाइट करते हैं। इसे आप कैप ड्रेस, इंडो वेस्टर्न या फिर हाई नेक कॉलर वाले आउटफिट पर बना सकती हैं।

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

1K के अंदर खरीदें पर्ल नेकलेस के बेहतरीन 5 डिजाइन, कम दाम में मिलेगा रॉयल अंदाज
घर के गमले में उगाएं ये 5 लग्जरी फल, बाजार में बिकते हैं हजारों रुपये किलो