How to make Bandhani Dupatta: राजस्थान-गुजरात की 500 साल पुरानी बांधनी कला अब घर पर सीखे। जानिए फिटकरी, मंजिष्ठा, और सूती कपड़े से बांधनी या शर्ट बनाने का आसान तरीका और प्रो टिप्स।

आजकल, बाजार में हर तरह की डिजाइन, एंब्रॉयडरी और कपड़ों की भरमार है। आप देखकर पता लगा ही नहीं सकते कि यह असली या नकली। कई बार तो लोग ऑरिजनल फैब्रिक के पैसे देकर नकली खरीद लाते हैं। अगर आर्ट एंड क्राफ्ट में दिलचस्पी है तो ये आर्टिकल खास है, जहां हम लेकर आए हैं, राजस्थान और गुजरात की 500 साल पुरानी बांधनी दुपट्टे या शर्ट को घर पर बनाने का आसान तरीका, कि किस तरह वो कला आप खुद भी ट्राई कर सकते हैं।

बांधनी दुपट्टा बनाने का जरूरी सामान

  • प्लेन कॉटन फैब्रिक
  • फिटकरी और पानी
  • मंजिष्ठा (नेचुरल डाई पाउडर)
  • बांधने के लिए मजबूत धागे
  • सिलाई मशीन और कैंची
  • कोकोनेट शेल बटन

बांधनी दुपट्टा बनाने की विधि

1 बांधनी शर्ट बनाने के लिए सूती कपड़ी लें। इसके बाद एक बड़े से बाउल या बर्तन में ठंडा पानी लेकर उसमें फिटकरी डालें और फैब्रिक को पानी में डालकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से रंग अच्छे से रहता है और छूटता नहीं है।

2. अब फैब्रिक को निकालकर सूखन रख दें। जब यह अच्छी तरह ड्राई हो जाए पसंद के हिसाब से कपड़े पर छोटी-छोटी गांठे बांधे। इन्हें सेटल करने के लिए मजबूत धागों का इस्तेमाल करें, ताकि डाई करते वक्त रंग इन गांठों के अंदर न जाए और डिजाइन उभर के आए।

ये भी पढे़ं- बढ़ती उम्र में लगाएं लगाम, माधुरी दीक्षित से ब्लाउज करेंगे काम आसान

3. अब बारी आती है, कपड़े के लिए नेचुरल रंग तैयार करने क। एक गहरे बर्तन में पानी उबालें और उसमें मंजिष्ठा पाउडर डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें और फिर एक सूती कपड़े की मदद से छानकर अलग कर लें, ताकि सिर्फ साफ पानी बचे।

ये भी पढे़ं- सावन का महीना और स्टाइल का मेल ! पहनें ट्रेडिशनल कंगन डिजाइन

4. गांठें बंधे हुए कपड़े को इस गरमा-गरम डाई बाथ में डाल दें। कपड़े को अच्छे से मिक्स करें ताकि रंग सब तरफ बराबर फैले। गहरे-पक्के रंग के कपड़े को रातभर डाई में डुबोकर रख दें। 24 घंटे बाद कपड़े को डाई से निकालकर धूप में सूखा लें। जब ये सूख जाए, हल्के हाथों से सावधानीपूर्वक बंधी हुई गांठों को खोले। जैसे ही यह स्टेप कंप्लीट होगा, आप खूबसूरत और यूनिक बांधनी पैटर्न देख सकते हैं।

View post on Instagram

5. आप चाहे तो फैब्रिक को सीधे बांधनी दुपट्टे की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। या फिर इसे टॉप सा शर्ट शेप में काटकर सिलाई कर लें। आखिर में अच्छी तरह से आयरन कर सिलवटें हटाएं।

सोर्स- इंस्टाग्राम