गार्डन में बार-बार आ रही हैं चींटियां? ₹10 की लक्ष्मण रेखा चॉक से मिलेगा आसान समाधान

Published : Aug 04, 2026, 05:00 PM IST
Best Ant Killer Chalk

सार

गार्डन में बार-बार चींटियां आ रही हैं? जानिए ₹10 की लक्ष्मण रेखा चॉक का सही और सुरक्षित इस्तेमाल। गमलों तक चींटियों की पहुंच रोकने, मैली बग की समस्या कम करने और पौधों की सुरक्षा से जुड़े आसान टिप्स यहां पढ़ें।

गार्डन में बार-बार चींटियां दिखाई देती हैं और उनकी वजह से पौधों पर मैली बग (Mealybugs) या दूसरे कीट बढ़ने लगे हैं, तो एक आसान और सस्ता उपाय आपकी मदद कर सकता है। सिर्फ ₹10 में मिलने वाली लक्ष्मण रेखा चॉक का सही तरीके से इस्तेमाल करके आप चींटियों की आवाजाही को काफी हद तक रोक सकते हैं। हालांकि, इस चॉक को सीधे पौधों पर लगाने के साथ-साथ गमले या चींटियों के रास्ते के आसपास इस्तेमाल करने से असर दिखेगा। इससे पौधों की सुरक्षा भी बनी रहती है और चींटियों की समस्या पर भी दूर होती है।

₹10 की लक्ष्मण रेखा चॉक क्यों है असरदार उपाय?

लक्ष्मण रेखा चॉक में ऐसे एलिमेंट होते हैं जो रेंगने वाले कीड़ों और चींटियों को दूर रखने में मदद करते हैं। घरों में इसका इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता आ रहा है। यदि गार्डन में चींटियां बार-बार गमलों तक पहुंच रही हैं, तो उनके रास्ते में चॉक की लाइन बनाकर उनकी आवाजाही को कम किया जा सकता है। यह कम खर्च वाला और आसानी से मिल भी जाता है।

गार्डन में कैसे करें सही इस्तेमाल?

चॉक को सीधे पौधों की पत्तियों, फूलों, फलों या तनों पर लगा सकते हैं। इसके अलावा गमले के बाहरी किनारे, स्टैंड, जमीन पर चींटियों के रास्ते या गमले के नीचे चारों ओर हल्की लाइन बनाएं। यदि बारिश हो जाए या लाइन मिट जाए, तो जरूरत के अनुसार दोबारा बना सकते हैं। बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से इसे दूर रखें।

चींटियां पौधों को कैसे नुकसान पहुंचाती हैं?

चींटियां अक्सर एफिड्स और मैली बग जैसे कीड़ों को पौधों तक पहुंचाने या उनकी सुरक्षा करने लगती हैं। ये कीट पौधों का रस चूसते हैं, जिससे पत्तियां पीली पड़ती हैं, फूल और फल कमजोर हो सकते हैं तथा पौधों की ग्रोथ रूक जाती है। इसलिए केवल चींटियों को हटाना ही नहीं, बल्कि कीटों पर भी नजर रखना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- Mushroom Farming Guide: न खेत, न बड़ी जमीन... सिर्फ एक कमरा और शुरू हो जाएगी लाखों की कमाई

बेहतर परिणाम के लिए रखें इन बातों का ध्यान

गार्डन को साफ रखें, गिरे हुए मीठे फल या खाने-पीने की चीजों को तुरंत हटा दें और समय-समय पर पौधों की जांच करते रहें। यदि चींटियों के साथ मैली बग या एफिड्स दिखाई दें, तो उनके लिए ऑरगैनिक स्प्रे या कोई सेफ तरीका भी अपनाएं। लक्ष्मण रेखा चॉक एक सहायक उपाय है, लेकिन लगातार और गंभीर संक्रमण होने पर दूसरे स्प्रे और खाद का यूज करना ज्यादा फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें- गार्डनिंग लवर्स की सीक्रेट ट्रिक! चावल का पानी इन 5 पौधों के लिए साबित होगा पावर टॉनिक

FAQs

Q1. क्या लक्ष्मण रेखा चॉक से गार्डन की चींटियां दूर हो सकती हैं? 

हाँ, इसे चींटियों के रास्ते और गमलों के आसपास लगाने से उनकी आवाजाही कम करने में मदद मिल सकती है।

Q2. क्या चॉक सीधे पौधों पर लगानी चाहिए? 

हां, इसे सीधे पत्तियों, फूलों या तनों पर लगा सकते हैं।  

Q3. क्या केवल चॉक से मैली बग की समस्या खत्म हो जाएगी? 

नहीं, मैली बग के लिए अलग उपचार की जरूरत पड़ सकती है। चॉक केवल चींटियों की आवाजाही कम करने में मददगार हो सकती है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

लाल से लेकर चिकनी मिट्टी में भी खूब खिलेंगे प्लांट्स, माली ने बताया Soil mixture का सीक्रेट
अपराजिता के बेल को दें खूबसूरत शेप, बढ़ जाएगी गार्डन की शोभा