Independence Day Gift Ideas: 15 अगस्त सेलिब्रेशन का नया ट्रेंड, बुके नहीं चीफ गेस्ट को दें ये 7 पौधे

Published : Aug 07, 2026, 10:00 PM IST
Independence Day Gift Ideas

सार

Independence Day Gift Ideas: 15 अगस्त पर चीफ गेस्ट को फूलों का बुके नहीं, गिफ्ट करें ये 7 शानदार पौधे। तुलसी, नीम, पीस लिली, स्नेक प्लांट, जेड प्लांट, मनी प्लांट और लकी बैम्बू जैसे ग्रीन गिफ्ट पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ लंबे समय तक यादगार भी बनेंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और संस्थानों में चीफ गेस्ट का स्वागत अक्सर फूलों के बुके से किया जाता है। लेकिन अब समय बदल रहा है। एनवायरनमेंटल प्रोटेक्शन और ग्रीन इंडिया की सोच को बढ़ावा देने के लिए लोग बुके की जगह पौधे गिफ्ट कर रहे हैं। जानिए ऐसे 7 पौधे जो यादगार, यूजफुल और एनवायरनमेंट के लिए भी बेस्ट हैं।

तुलसी का पौधा

तुलसी भारतीय कल्चर में शुभ और पवित्र मानी जाती है। यह हवा को शुद्ध करने के साथ हर्बल गुणों से भी भरपूर होती है। स्वतंत्रता दिवस पर इसे गिफ्ट करना हरियाली और स्वास्थ्य का मैसेज देता है।

इसे भी पढ़ें- करें ये 5 काम अपराजिता के बेल पर छा जाएंगे नीले फूल, पड़ोसी भी पूछेंगे कौन-सी खाद डाली? 

नीम का पौधा

नीम इनवायरनमेंट के लिए बहुत युजफुल पेड़ है। इसकी पत्तियां, छाल और फल हर्बल गुणों से भरपूर होते हैं। यह लंबे समय तक बढ़ता है और नेचर संरक्षण का प्रतीक माना जाता है।

पीस लिली

पीस लिली एक अच्छा इंडोर प्लांट है जो घर और ऑफिस की हवा को साफ रखने में मदद करता है। इसकी सफेद कलियां शांति और सम्मान का प्रतीक मानी जाती हैं, इसलिए यह चीफ गेस्ट के लिए शानदार है।

स्नेक प्लांट

कम देखभाल में आसानी से बढ़ने वाला स्नेक प्लांट आज सबसे लोकप्रिय गिफ्टिंग प्लांट्स में शामिल है। यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ने के लिए जाना जाता है और ऑफिस डेस्क पर भी अट्रैक्टीव लगता है।

जेड प्लांट

जेड प्लांट को गुड लक और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसका अट्रैक्टीव लुक और आसान देखभाल इसे कॉर्पोरेट और एजुकेशन प्रोग्राम के लिए बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन बनाते हैं।

मनी प्लांट

मनी प्लांट घर और ऑफिस दोनों जगह आसानी से लगाया जा सकता है। यह हरियाली बढ़ाने के साथ सकारात्मक माहौल बनाने में भी फेमस माना जाता है। इसकी देखभाल भी बेहद आसान होती है।

इसे भी पढ़ें- गार्डन में बार-बार आ रही हैं चींटियां? ₹10 की लक्ष्मण रेखा चॉक से मिलेगा आसान समाधान

लकी बैम्बू

लकी बैम्बू अपनी खूबसूरती और लंबे समय तक हरा रहने की वजह से खास पसंद किया जाता है। यह कम जगह में भी आसानी से रखा जा सकता है और पर्यावरण के प्रति अवेयरनेस का अच्छा मैसेज देता है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

अमरूद में मीठे और बड़े फल पाने के लिए किसान करते हैं ये अजीब जुगाड़, सच जानकर रह जाएंगे हैरान
करें ये 5 काम अपराजिता के बेल पर छा जाएंगे नीले फूल, पड़ोसी भी पूछेंगे कौन-सी खाद डाली?