Best Plants Grown From Cuttings: बारिश के मौसम में बीज की जरूरत नहीं है। जानें पौधों की कटिंग से गुलाब, गुड़हल, मोगरा, मनी प्लांट समेत कौन से 35 पौधे उगाए जा सकते हैं।
बारिश का मौसम केवल ठंडी हवाओं और हरियाली का नहीं होता है। बल्कि ऐसा समय होता है, जब पौधों की कटिंग से नए पौधे तैयार किए जा सकते हैं। मानसून में वातावरण में नमी ज्यादा रहती है और तापमान ज्यादा नहीं होता। ऐसे में पौधे की जड़े निकलने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप भी बिना मेहनत के बगिया को महकाना चाहती हैं तो ये आर्टिकल खास है, जहां हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे 35 प्लांट की लिस्ट, जिन्हें लगाने के लिए बीज की जरूरत नहीं होती है।
कटिंग से कौन से पौधे लगाएं जा सकते हैं?
गुलाब
गुड़हल
क्रोटन
चाइना डॉल
मोगरा
चंपा
नाग चंपा
अंजीर
बोगनविला
विद्या
सहजन मोरिंगा
कनेर.
मनी प्लांट
जेड प्लांट
ड्रेसेना
डिफेंनबेकिया
रबर प्लांट
मॉन्स्टेंरा
कोलियस
अजवाइन
पान की बेल
गिलोय
सोंग्स ऑफ इंडिया
रोजमेरी
सदाबहार
यूफ़ोबिया
पत्थरचट्टा
पेंसिल प्लांट्स
नागफनी
स्पाइडर
लिपटिस
स्नेक प्लांट्स
राइनो
जैस्मीन
एंजॉय मनी प्लांट
गुलाब-गुड़हल की कटिंग कैसे बनाएं
6-8 इंच लंबी और मोटी शाखा लें
कटिंग को साफ ब्लेड से तिरशा करें
नीचे की पत्तियां हटाकर ऊपर 2-3 पत्तिया रहने दें
गुलाब के लिए बाल रेत और गुड़हल के लिए कोकोपीट यूज करें