Glass Bottle Hanging Planter: ₹0 खर्च में घर को दें एस्थेटिक कैफे लुक, कांच की बोतल+जार से बनाएं हैंगिंग प्लांटर

Published : Jul 18, 2026, 09:00 PM IST
Zero Cost Hanging Planter

सार

Glass Bottle Hanging Planter: घर में पड़ी खाली कांच की बोतल और जार को फेंकने की बजाय खूबसूरत हैंगिंग प्लांटर बनाएं। बिना ₹1 खर्च किए अपने घर, बालकनी या किचन को एस्थेटिक कैफे जैसा प्रीमियम लुक दें। जानिए आसान DIY आइडिया और सजावट के स्मार्ट तरीके।

गर आपके घर में पड़े खाली सॉस और आचार की कांच की बोतलें या पुराने ग्लास जार पड़े हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय खूबसूरत हैंगिंग प्लांटर में बदल सकते हैं। बिना एक भी रुपया खर्च किए आप अपने बालकनी, किचन, लिविंग रूम या खिड़की के पास ऐसा ग्रीन कॉर्नर बना सकते हैं, जो किसी एस्थेटिक कैफे जैसा एस्थेटिक लगेगा। यह DIY आइडिया न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि वेस्ट मटेरियल को दोबारा यूज करने का शानदार तरीका भी है।

खाली कांच की बोतलों को दें नया लुक

घर में मौजूद जूस, सॉस या कॉफी की कांच की बोतलों को अच्छी तरह साफ करें। इनके लेबल हटाकर पारदर्शी ग्लास को वैसे ही रहने दें, ताकि इनमें रखा पानी और पौधों की जड़ें भी सुंदर दिखाई दें। इससे आपका प्लांटर मिनिमल और प्रीमियम लुक देगा।

छोटे पौधों से बनाएं ग्रीन कॉर्नर

इन बोतलों और जार में मनी प्लांट, पोथोस, फिलोडेंड्रॉन या अन्य छोटे इनडोर पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं। इन्हें खिड़की, बालकनी या दीवार के पास टांगने से घर में नेचुरल हरियाली बढ़ती है और जगह भी कम घिरती है। यह तरीका छोटे घरों और अपार्टमेंट के लिए शानदार है।

इसे भी पढ़ें- Neem Cake Fungicide: बारिश के मौसम में, फंगस का देसी जुगाड़, नहीं पड़ेगी महंगी कैमिकल और फंगीसाइड की जरूरत

हैंगिंग प्लांटर से मिलेगा कैफे जैसा वाइब

कांच के जार को मजबूत रस्सी, जूट या पुराने धागे की मदद से लटकाया जा सकता है। अलग-अलग ऊंचाई पर टंगे प्लांटर देखने में अट्रैक्टीव लगते हैं और घर को मॉडर्न, कोजी और एस्थेटिक कैफे जैसा माहौल देते हैं।

कम मेहनत में मिलेगा लंबे समय तक खूबसूरत डेकोर

कांच के प्लांटर की सफाई आसान होती है और इनमें लगे पानी वाले पौधों को बार-बार मिट्टी बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती। रेगुलर पानी बदलते रहें और पौधों को हल्की धूप मिलती रहे, तो आपका DIY डेकोर लंबे समय तक ताजा और अट्रैक्टीव बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tools For Monsoon: मानसून से पहले खरीद लें ये 3 गार्डनिंग टूल, बागवानी होगी पहले से कहीं ज्यादा आसान

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

कनेर की एक टहनी से तैयार करें नया पौधा, गमले में लगाने का जानें आसान तरीका
Grow Almond at Home: महंगे बादाम खरीदने की जरूरत नहीं, घर में ऐसे तैयार करें बादाम का पौधा