Garden Rat Control: गार्डन में बढ़ गए चूहे? 4 हैक से करें छुट्टी और बचाएं प्लांट

Published : May 09, 2026, 07:45 PM IST
गार्डन से चूहे भगाने के हैक

सार

How to protect plants from rats naturally: अगर आपके गार्डन में चूहे बढ़ गए हैं, तो इन आसान हैक्स अपनाकर आप इन्हें दूर रख सकते हैं। सही देखभाल से न सिर्फ आपके पौधे सुरक्षित रहेंगे, बल्कि गार्डन भी साफ और हेल्दी दिखेगा।

गार्डन में लगे खूबसूरत पौधों को अगर कोई सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है, तो उनमें चूहे (Rats) भी शामिल हैं। ये पौधों की जड़ों को कुतर देते हैं, फल-सब्जियों को खराब कर देते हैं और गमलों की मिट्टी तक खोद डालते हैं। खासकर बारिश और सर्दियों के मौसम में गार्डन में चूहों की समस्या तेजी से बढ़ जाती है। अगर आपके गार्डन में भी चूहों ने आतंक मचा रखा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। यहां जानिए 4 आसान और असरदार हैक, जिनकी मदद से आप चूहों को दूर कर सकते हैं और अपने प्लांट्स को सुरक्षित रख सकते हैं।

पुदीना और तेज गंध वाले नेचुरल उपाय अपनाएं

चूहों को तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। ऐसे में पुदीना (Mint), कपूर और लहसुन जैसी चीजें चूहों को दूर रखने में मदद कर सकती हैं। कॉटन में Peppermint Oil डालकर गमलों के पास रखें। लहसुन की कलियां पौधों के आसपास रखें। कपूर के छोटे टुकड़े गार्डन के कोनों में रखें। इससे चूहे बिना किसी केमिकल के गार्डन से दूर रहने लगते हैं।

और पढ़ें -  गुलाब प्लांट समर केयर, फर्टीलाइजर संग 7 टिप्स करें फॉलो

गार्डन को रखें साफ-सुथरा

चूहे अक्सर वहीं आते हैं जहां उन्हें छिपने की जगह और खाने का सामान मिलता है। इन बातों का रखें ध्यान सूखे पत्ते और कचरा जमा न होने दें। टूटे गमले या लकड़ी का ढेर हटा दें। पालतू जानवरों का बचा हुआ खाना बाहर न छोड़ें। क्लटर-फ्री गार्डन चूहों को कम अट्रैक्ट करता है।

वायर मेश और प्लांट प्रोटेक्शन ट्रिक अपनाएं

अगर चूहे पौधों की जड़ों या सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, तो वायर मेश (जाली) का इस्तेमाल करें। गमलों के नीचे पतली जाली लगाएं। सब्जियों वाले बेड के चारों ओर वायर नेट लगाएं। छोटे पौधों को नेट कवर से सुरक्षित करें। इससे चूहे पौधों तक पहुंच नहीं पाते और जड़ें सुरक्षित रहती हैं।

और पढ़ें -  गार्डन डिजाइन के 5 DIY Ideas, वेस्ट चीजों का ऐसे करें यूज

ह्यूमेन ट्रैप का इस्तेमाल करें

अगर गार्डन में चूहों की संख्या ज्यादा हो गई है, तो live rat trap इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चूहों को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ने का तरीका है। मूंगफली ब्रेड का छोटा टुकड़ा गुड़ या पीनट बटर रखकर उन्हें बुलाएं। इसके बाद चूहों को घर से दूर सुरक्षित जगह छोड़ दें।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Tulsi Plant Care: हरा-भरा पौधा पड़ जाएगा पीला, गर्मियों में तुलसी पौधे के साथ न करें ये 4 गलतियां
Cockroach Repellent Plants: ये 5 प्लांट किचन से कॉकरोच की कर देंगे छुट्टी, घर रहेगा कीड़ा मुक्त और फ्रेश