
मार्केट से सिंपल प्लांटर लगाकर अगर बालकनी सजाएंगे, तो आपकी बालकनी में कुछ अलग या हटकर लुक नहीं मिलेगा। घर की बेकार पड़ी चीजों से ही खूबसूरत प्लांटर बनाकर लगाएं। आजकल ह्यूमन डिफरेंट एक्स्प्रेशन वाले प्लांटर खूब पसंद किए जा रहे हैं। अगर अब तक आपने कलाकारी का इस्तेमाल नहीं किया है, तो ऑयल केन से लगाकर प्लास्टिक की बाल्टी तक का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। डिफरेंट एक्स्प्रेशन वाले ह्यूमन फेस प्लांटर पलभर में आपका मूड फ्रेश कर देंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास प्लांटर के बारे में।
आप प्लास्टिक केन से डिफरेंट फेस एक्प्रेशन वाले प्लांटर बना सकते हैं। बंद आंखें, सॉफ्ट लिप्स के साथ ही नैचुरल फेस प्लांटर देखने में काफी रिलेक्सिंग लगते हैं। ऑयल केन को फेस लुक के अकॉर्डिंग कट करें और पेस्टल कलर से खुली की बजाय बंद आंखें बनाएं। ये दिखने में काफी सुंदर और यूनिक लुक देते हैं। स्पेस अधिक होने के कारण इसमे पसंद का पौधा लगाया जा सकता है। आप चाहे तो रस्सी की मदद से प्लांट को हैंग भी कर सकते हैं। आप चाहे को फेस को अच्छा एक्स्प्रेशन देने के लिए प्लांटर में क्ले के साथ कैप या फ्लावर एक्सेसरीड का यूज भी कर सकते हैं।
बड़ी आंखें, मुस्कान, अनोखी डिटेलिंग थीम के साथ मजेदार और रंगीन सजावट वाले ह्यूमन फेस प्लांटर तैयार करें। इसे बनाने के दौरान आप प्लास्टिक केन का यूज कर सकते हैं। लिप्स को बड़ा बनाकर आप हंसी का एक्प्रेशन सजा सकते हैं।
और पढ़ें: Low Budget Plants: महंगे फर्नीचर भूल जाए ! 5 सस्ते पौधों से दें घर को लग्जरी लुक
ड्रामैटिक फेस एक्सप्रेशन वाला प्लांटर तुरंत लोगों की अटेंशन ग्रैब करता है। शार्प आइब्रो, बोल्ड लिप्स, इंटेंस आंखें आप पेंट या फिर क्ले की मदद से क्रिएट कर सकते हैं। ये दिखने में काफी कैची होते हैं। तो बालकनी को सिंपल बनाने के बजाय डिफरेंट एक्सप्रेशन वाले ह्यूमन फेस प्लांटर तैयार करें।
सिर के एक्सेसरीज, फूलों की सजावट, आंखों के स्थान में चश्मा लगाना, सिर में पगड़ी या कैप पहनाना आदि लुक ह्यूमन फेस प्लांटर को रॉयल एक्सप्रेशन देता है। आप प्लास्टिक के प्लेन गमले से ऐसे प्लांटर बना सकते हैं।
और पढ़ें: PVC Pipe Jharna Designs: झरना बनाने का आसान तरीका, पीवीसी पाइप वॉटर फाउंटेन आइडियाज
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.