बिना खर्च कटिंग से आसानी से उग जाएंगे ये 5 बेहतरीन पौधे, गार्डन दिखेगा रंग-बिरंगा

Published : Jun 15, 2026, 11:30 AM IST

Grow Plants Without Spending Money: कटिंग से गुड़हल का पौधा कितने दिनों में तैयार होता है? सिंगोनियम और जेड प्लांट को कटिंग से कैसे उगाएं? कोलियस प्लांट की कटिंग लगाने का सही तरीका क्या है?

PREV
15
कोलियस का रंग बिरंगा पौधा

 बालकनी से लेकर लिविंग रूम को रंग बिरंगा दिखाना है, तो बिना खर्च किए आप कोलियस प्लांट लगा सकते हैं। इस प्लांट की  4-5 इंच लंबी कटिंग लें। नीचे की पत्तियां हटाकर पानी में रखें। 7-10 दिनों बाद जब जड़ें निकलने लगे तो ये प्लांटर में लगाने के लिए तैयार हैं। जड़ें बनने के बाद इसे गमले में ट्रांसप्लांट कर दें। नियमित पानी दें। आपको कुछ ही समय बाद रंग बिरंगी नई पत्तियां दिखाई देने लगेंगी। 

25
जेड प्लांट

जेड प्लांट एक सेक्यूलेंट प्लांट हैं। इसकी छोटी और मोती पत्तियां काफी सुंदर दिखती हैं। आप तने या एक स्वस्थ पत्ती की कटिंग की मदद से दूसरा पौधा उगा सकते हैं। कटिंग को 1-2 दिन सूखने दें, ताकि कट वाला हिस्सा भर जाए। फिर सक्युलेंट मिक्स मिट्टी में लगा दें। ज्यादा पानी की जरूरत इस प्लांट को नहीं होती है। आप इसे इनडोर या आउटडोर लगा सकते हैं।

35
सिंगोनियम

 सिंगोनियम हरे और लंबे पत्ते वाला पौधा है। इसे सजावती पौधे के रूप में भी इस्तेमाल करते है।  4-6 इंच लंबी हेल्दी बेल की कटिंग को कम से कम एक नोड (गांठ) के साथ काट लें। एक गमले में इसे पानी या नम मिट्टी में लगाएं। 10-15 दिनों में जड़ें निकलने लगती हैं और पौधे में नई पत्तियां आना शुरू हो जाती हैं। 

और पढ़ें: Adenium Flower Plant: एडेनियम में नहीं आ रहे फूल? माली ने बताया 1 ऐसा तरीका जो पौधे को भर देगा फूलों से

45
गुड़हल का पौधा

5-6 इंच लंबी और पेंसिल जितनी मोटी गुड़हल की शाखा लें। शाखा बहुत पुरानी या सॉफ्ट नहीं होनी चाहिए।कटिंग को 2-3 इंच गहराई तक मिट्टी में लगाएं और हल्का दबा दें। हल्का पानी दें और गमले को तेज धूप से बचाकर ब्राइट इंडायरेक्ट लाइट में रखें।3-6 हफ्तों में नई पत्तियां आना शुरू हो जाएंगी।

और पढ़ें: Rooftop Garden Design: रूफटॉप गार्डन के मॉडर्न लुक, खाली पड़ी छत को करें अपग्रेड

55
वांडरिंग ज्यू

बैंगनी पत्तियों वाले वांडरिंग ज्यू लगाना बेहद आसान है। 3-5 इंच की कटिंग के नीचे की पत्तियां हटा दें। पानी के गिलास या सीधे मिट्टी में लगा सकते हैं। यह पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और दिखने में सुंदर लगता है।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories