Bathroom decor And Air Purifying Plants: बाथरूम के लिए सबसे अच्छा पौधा कौन-सा है? क्या बाथरूम में बिना धूप वाले पौधे लगाए जा सकते हैं? बाथरूम में पौधे लगाने के क्या फायदे हैं और इनको स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
अगर आप अपने बाथरूम को खूबसूरत, ताजगी भरा और नेचुरल लुक देना चाहते हैं तो कुछ खास इंडोर पौधे आपकी मदद कर सकते हैं। बाथरूम में आमतौर पर नमी ज्यादा होती है और धूप भी कम पहुंचती है। ऐसे में हर पौधा वहां अच्छी तरह नहीं बढ़ पाता। हालांकि, कुछ ऐसे पौधे हैं जो कम रोशनी और नमी वाले वातावरण में भी आसानी से जीवित रहते हैं। ये पौधे न केवल बाथरूम की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि हवा को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। जानते हैं इनके बारे में...
26
1. जीजी प्लांट
जीजी प्लांट की पत्तियां चमकदार और गहरे हरे रंग की होती हैं और ये पौधा बिना ज्यादा देखभाल के भी आसानी से पनपता है। कम रोशनी में भी उगने के कारण ये बाथरूम में रखने के लिए एकदम सही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पौधे के तने मोटे और गूदेदार होते हैं, जो पानी जमा करके रखते हैं।
आपके बाथरूम के लिए एक रंग-बिरंगा ऑप्शन है चाइनीज़ एवरग्रीन प्लांट। ये सबसे बेहतरीन इनडोर पौधों में से एक है, जो मध्यम रोशनी और नमी में भी अच्छी तरह पनपनता है। इसकी पत्तियों में हरे, सिल्वर, गुलाबी और लाल जैसे कई रंग होते हैं। ये बाथरूम में बिना फूलों के भी रंगों का बहार ला सकता है।
46
3. स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट बाथरूम के लिए एक बेहतरीन पौधा है, जिसकी देखभाल करना आसान है। ये पौधा नमी वाली जगहों पर अच्छी तरह पनपता है और इनडायरेक्ट लाइट में भी रह सकता है। इस पौधे की खासियत ये है कि समय के साथ इसके बेस से नए छोटे पौधे लटकने लगते हैं, जिससे बाथरूम की शेल्फ पर झरने जैसा सुंदर लुक आता है।
56
4. बैम्बू पाम
बैम्बू पाम घर के अंदर रखने के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि इसे नमी वाली जगह पसंद हैं और ये बाथरूम में अच्छी तरह पनपता है। अपनी पंख जैसी हरी पत्तियों से ये स्पा जैसा माहौल बनाता है और आपके बाथरूम की सजावट में एक नया आयाम जोड़ता है।
66
5. बर्ड्स नेस्ट फर्न
बाथरूम के लिए बर्ड्स नेस्ट फर्न प्लांट एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये अपने बड़े और आकर्षक रूप की वजह से बाथरूम के किसी भी कोने में अलग नजर आता है। इसे नमी वाली हवा पसंद होती है, जिसकी वजह से ये बाथरूम के माहौल में आसानी से ढल जाता है और इसे फ्रेश बनाता है।