Mint Plant Care Tips: पुदीना के पौधे को कितनी धूप की जरूरत होती है? गमले में पुदीना लगाने के लिए कौन-सी मिट्टी सबसे अच्छी है?पुदीना की ग्रोथ बढ़ाने के लिए कौन-सी खाद उपयोगी है? 

पुदीना एक ऐसा पौधा है जिसे लगभग हर घर की रसोई में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी ताजी पत्तियां चटनी, शरबत, रायता और कई डिशेज का स्वाद बढ़ा देती हैं। हालांकि, कई लोग गमले में पुदीना लगा तो लेते हैं, लेकिन कुछ समय बाद पौधा कमजोर पड़ने लगता है या उसकी ग्रोथ रुक जाती है। यदि आप चाहते हैं कि आपका पुदीना हमेशा हरा-भरा रहे तो इसके लिए आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स अपनाने होंगे। इसमें ज्यादा मेहनत और खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं आसान तरीके, जिनकी मदद से गमले में लगा पुदीना तेजी से बढ़ेगा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गमले में लगा पुदीन कैसे रहेगा ताजा और हरा-भरा

पुदीन का यूज किचन में करीब-करीब रोज होता है। लोग खाने का स्वाद बदलने के लिए पुदीना का उपयोग करते हैं। वहीं, ज्यादातर लोग बाजार से खरीदकर पुदीना लाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि घर पर गमले में भी पुदीना उगाया जा सकता है। बस थोड़ी सी देखभाल से आपको ताजा और हरा-भरा पुदीना आसानी से मिल जाएगा। गमले में लगे पुदीना की देख रेख कैसे करनी चाहिए, इसके लिए आपको 3 आसान टिप्स बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें... गमले से टोकरी भर निकलेगी हरी मिर्च, बस उगाने का जान लें खास ट्रिक

1. सबसे पहले तो गमले में लगे पुदीना को आप भीषण गर्मी से बचाएं और इसे घर में ऐसी जगह रखे, जहां धूप कम आती हो और इसे ताजी हवा भी मिले। सुबह आप इसे हल्की धूप में रख सकते है, लेकिन बाद में इसकी जगह चेंज कर छांव में रखे।

2. गर्मी के मौसम में पुदीने के गमले में नमी बनी रहना बहुत जरूरी है। बता दें कि इसकी जड़ें बहुत उथली होती हैं और मिट्टी सूखते ही पौधा कमजोर पड़ जाता है। गर्मी के दौरान गमले में दिन में दो बार पानी जरूर डालें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखे कि इसमें ज्यादा पानी न हो, इससे इसकी जड़े गल जाएगी। पुदीना की ग्रोथ बढ़ाने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन ये है कि आप जब भी इसका यूज करें तो सिर्फ पत्तियां ही नहीं तोड़े बल्कि इसे टहनी के साथ तोड़े। ऐसा करने से इसमें नई टहनियां उगने लगेंगी।

3. पुदीना के ग्रोथ के लिए आप इसमें होममेड लिक्विड फर्टिलाइजर डाले। आप गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट को पानी में रातभर भिगोकर रखे और सुबह इसे पुदीने में डाल दें। इससे पुदीना की जड़ों को ठंडक मिलेगी। वहीं, गमले की मिट्टी को धूप से बचाने के लिए इसमें आप सूखी पत्तियां या नारियल का छिलका भी रख सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

- पुदीना को कितनी बार पानी देना चाहिए?

मिट्टी को हल्का नम रखें। गर्मियों में रोजाना और सर्दियों में जरूरत के अनुसार पानी दें।

- क्या पुदीना को बार-बार काटना जरूरी है?

हां, नियमित कटाई करने से नई शाखाएं निकलती हैं और पौधा अधिक घना बनता है।

- क्या पुदीना घर की बालकनी में आसानी से उगाया जा सकता है?

हां, बालकनी या छत पर गमले में पुदीना आसानी से उगाया जा सकता है।

- पुदीना की अच्छी उपज के लिए सबसे जरूरी टिप क्या है?

नियमित कटाई, संतुलित पानी और जैविक खाद का उपयोग पुदीना की भरपूर उपज के लिए सबसे जरूरी माना जाता है।

ये भी पढ़ें... विंडो फ्लावर बॉक्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 फूल, बढ़ जाएगी घर की खूबसूरती