West To Best DIY Planter: टूटे कप, बोतल और डिब्बे फेंकना बंद करें! बनाएं स्टाइलिश प्लांटर

Published : Mar 15, 2026, 03:45 PM IST

DIY Waste Material Planters: टूटे कॉफी मग, प्लास्टिक बोतल, टिन डिब्बे और नारियल के छिलके जैसी बेकार चीजों से बनाएं 5 आसान DIY प्लांटर्स। जानें इनमें कौन-से पौधे उगाना सबसे बेहतर है और कैसे कम जगह में सुंदर होम गार्डन तैयार करें।

PREV
16

घर में कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें हम बेकार समझकर फेंक देते हैं-जैसे टूटे मग, प्लास्टिक बोतल, पुराने डिब्बे या फिर नारियल की खोल। लेकिन थोड़ी क्रिएटिविटी से इन्हीं चीजों को DIY प्लांटर्स में बदलकर शानदार होम गार्डन किया जा सकता है। इससे न केवल किचन वेस्ट का सही इस्तेमाल होता है बल्कि पौधों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। छोटे-छोटे कंटेनर पौधों की जड़ों को सुरक्षित रखते हैं और बालकनी या खिड़की को ग्रीन लुक देते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसी बेकार चीजें जिनसे आप आसानी से प्लांटर बना सकते हैं और उनमें कौन-से पौधे सबसे अच्छे उगते हैं।

26

टूटे कॉफी मग से मिनी प्लांटर

टूटे या पुराने कॉफी मग छोटे पौधों के लिए बेहतरीन प्लांटर बन सकते हैं। बस नीचे छोटा ड्रेनेज होल बना दें और मिट्टी भरकर पौधा लगा दें। टूटे-फूटे कॉफी मग में आप सुक्यूलेंट, कैक्टस, स्नेक प्लांट या मनी प्लांट की छोटी कटिंग रोप सकते हैं।

36

प्लास्टिक बोतल से हैंगिंग प्लांटर

खाली प्लास्टिक बोतल को बीच से काटकर उसमें मिट्टी भरें और रस्सी की मदद से लटका दें। यह बालकनी या दीवार पर शानदार हैंगिंग गार्डन बनाता है। मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट, पुदीना और पोथोस समेत दूसरे हैंगिंग मिनी प्लांट लगा सकते हैं।।

46

पुराने टिन के डिब्बों से किचन गार्डन

बिस्किट या फूड के टिन डिब्बे को साफ करके उसमें मिट्टी भरें और किचन हर्ब्स उगाएं। यह छोटा किचन गार्डन बनाने का आसान तरीका है। टिन के डिब्बे के तले में छेद करने के बाद तुलसी, धनिया, पुदीना, पार्सले के प्लांट्स आसानी से ग्रो करते हैं।

56

नारियल के छिलके से नेचुरल प्लांटर

नारियल का आधा छिलका मिट्टी भरने के लिए एकदम सही प्राकृतिक कंटेनर होता है। इसे रस्सी से लटकाकर सजावटी प्लांटर भी बनाया जा सकता है। नारियल के छिलके का स्पेस कम होता है, इसलिए इसमें मिनी प्लांट जैसे पोर्टुलाका, सुक्यूलेंट और छोटे फूल वाले पौधे लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Bucket Gardening: गार्डनिंग का सस्ता जुगाड़! पुरानी बाल्टी में लगाएं ये 5 खूबसूरत फूल 

66

पुराना लकड़ी का बॉक्स या क्रेट

पुराने फ्रूट बॉक्स या लकड़ी के क्रेट को पेंट करके बड़ा प्लांटर बनाया जा सकता है। इसमें कई पौधे एक साथ लगाए जा सकते हैं। पुराना लकड़ी का बॉक्स या क्रेट में लेट्यूस, पालक, टमाटर, गेंदा या छोटे सब्जी पौधे आसानी से बढ़ते हैं।

इसे भी पढ़ें- DIY Coconut Planter: बालकनी को बनाना है मिनी गार्डन? नारियल के शेल में लगाएं ये 5 हैंगिंग प्लांट

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories