Purple Flowers: 6 बैगनी रंग के फूल, गार्डन में ऐड करेंगे 100% एलिगेंसी और बढ़ेगा ऑक्सीजन सप्लाई

Published : Mar 14, 2026, 06:30 PM IST

Purple Flowers Name: अगर अपने गार्डन को एलिवेट करना चाहते तो बैगनी रंग के फूलों को जगह दें। इस रंग के फूल आपके गार्डन में लगते ही एक अलग चमक बिखेरेगी और मन को शांति भी पहुंचाएगी। यहां पर हम आपको 6 फूलों के नाम बताएंगे जिसे आप अपने गमले में जगह दें।

PREV
17

लाल-पीले, गुलाबी फूल तो आपकी बगिया को सुंदर बनाते ही, लेकिन पर्पल कलर की बात ही कुछ और है। इस रंग के फूल को खूबसूरती, क्रिएटिविटी और शांति से जोड़ा जाता है। यह इंस्टेंट आपके बगिया, बालकनी की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। पर्पल यानी बैगनी रंग के फूल दूसरे शेड्स के फूल के साथ और भी अच्छे लगते हैं।

27

लैवेंडर

लैवेंडर की पहचान मुख्य रूप से छोटे-छोटे फूलों की टहनियों से होती है। इससे एक सॉफ्ट स्मेल आती है। यह फूल ऐसी जगह पर अच्छी तरह खिलता है, जहां अच्छी धूप आती है। इसे आप बगीचे, बालकनी में लगा सकती हैं। लैवेंडर के फूलों से आप इत्र भी घर पर बना सकते हैं।

37

लिलाक

लिलाक के पौधे अपने पर्पल फूलों और अच्छी खुशबू के लिए काफी पॉपुलर हैं। पर्पल फूल लिलाक के पौधों पर गुच्छों में उगते हैं। इससे वसंत के मौसम में बगीचे में अच्छी खुशबू आती है। लिलाक के पौधों का इस्तेमाल सजावट के लिए किया जाता है। इससे बगीचे या घर के आंगन में रोमांटिक माहौल बनता है।

47

आइरिस

आइरिस के फूल अपनी खूबसूरती और अनोखे पंखुड़ी के रंग के लिए पसंद किए जाते हैं, जो आम तौर पर बैंगनी होता है। इस पौधे के लंबे डंठल होते हैं और इसके पत्ते तलवार जैसे दिखते हैं। इसलिए, यह बगीचों में अनोखा है। आइरिस के फूलों को उगाना मुश्किल नहीं है क्योंकि वे बसंत के आखिर या गर्मियों की शुरुआत में खिलते हैं।

57

क्लेमाटिस

क्लेमाटिस एक बेल प्लांट है। इसमें बड़े, तारे के साइज के बैंगनी फूल खिलते हैं। यह जाली, बाड़ और पेर्गोलस पर अच्छी तरह उगता है। अच्छी रोशनी और अच्छी पानी निकलने वाली मिट्टी में, क्लेमाटिस साल भर खिलता है।

67

पेटुनिया

पेटुनिया पूरे साल खिलता है। चौड़े, तुरही के आकार के फूल होते हैं, जो बैंगनी रंग के कई शेड्स में आते हैं। इन्हें आप कंटेनर, हैंगिग बास्केट या बगीचे की क्यारियों में लगा सकते हैं। इनके चमकीले फूल गर्म महीनों में लंबे समय तक खिलते हैं, जिससे ये घरों और बाहर की जगहों में जानदार रंग भरने के लिए एक पॉपुलर पसंद बन जाते हैं।

77

वर्बेना

वर्बेना पौधे में छोटे बैंगनी फूल होते हैं जो एक साथ मिलकर एक कॉम्पैक्ट और अट्रैक्टिव फूल बनाते हैं। यह पौधा धूप वाली जगह पर अच्छी तरह से बढ़ सकता है। इसे बॉर्डर प्लांट या ग्राउंड कवर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। वर्बेना प्लांट में लंबे समय तक फूल खिलते हैं, इसलिए यह तितलियों को आकर्षित करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

और पढ़ें: Urban Gardening Tips: 10×8 फीट की बालकनी को बनाएं मिनी किचन गार्डन, लगाएं ये स्पेस-सेविंग सब्जियां

Big Leaf Money Plant: माली भी नहीं बताएगा ये ट्रिक! 30 दिन में मनी प्लांट की पत्तियां हो जाएंगी 5 इंच बड़ी

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories