MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • Big Leaf Money Plant: माली भी नहीं बताएगा ये ट्रिक! 30 दिन में मनी प्लांट की पत्तियां हो जाएंगी 5 इंच बड़ी

Big Leaf Money Plant: माली भी नहीं बताएगा ये ट्रिक! 30 दिन में मनी प्लांट की पत्तियां हो जाएंगी 5 इंच बड़ी

Money Plant Fertilizer: घर में मनी प्लांट लगाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन उलझन उस वक्त होती है, जब उसकी पत्तियां छोटी ही रह जाती है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं, हम यहां पर 5 घरेलू खाद बताएंगे जिसे डालने से पत्तियां बहुत तेजी से बढ़ती हैं।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Mar 12 2026, 07:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : pinterest

मनी प्लांट किसी के घर से चुरा कर लगाने से धन-दौलत की बौछार होती है। घर में एक मनी प्लांट का पौधा तो जरूर होता है। ये लाइन लोगों से जरूर सुनी होगी और इसे सुनकर आप भी घर में इस खूबसूरत प्लांट को लगाए होंगे? ग्रीन और चमकदार पत्तियों वाला यह प्लांट इंडोर में लगाए जाने वाले पौधे में से एक है। लेकिन इस प्लांट को लगाने के बाद गुस्सा तब आता है, जब इसकी ग्रोथ रुक जाती है और इसकी पत्तियां छोटी रह जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके मनी प्लांट की पत्तियां बड़ी, हरी और चमकदार हों, तो आप महंगे फर्टिलाइजर की जगह घर में मौजूद कुछ चीजों से ही नेचुरल खाद बना सकते हैं।

26
Image Credit : gemini AI

चाय की पत्ती

उबली हुई चाय की पत्ती पौधों के लिए अच्छी खाद का काम करती है। चाय की पत्ती को पानी से धोकर मिट्टी में मिलाएं। इससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। तो चाय की पत्तियों को फेंकने की बजाएं अच्छी तरह धो दें और प्लांट में मिला दें।

36
Image Credit : Getty

अंडे के छिलके

अंडे के छिलके में कैल्शियम होता है, जो पौधे की जड़ों को मजबूत बनाता है। अंडे के छिलकों को सुखाकर पीस लें और पाउडर को मिट्टी में मिला दें। यह बोन मिल जैसा काम प्लांट के लिए करता है। इससे पत्तियों की चमक बढ़ती है और लंबी होती है।

46
Image Credit : gemini

चावल का पानी

चावल जब भी बनाने के लिए धोते हैं, तो पानी को फेंके नहीं। चावल धोते वक्त जो पानी निकलता है, उसे मनी प्लांट में डालें। सप्ताह में एक बार इस पानी से मनी प्लांट में सिंचाई करें। इससे पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है।

56
Image Credit : Social media

केले के छिलके की खाद

केले के छिलके में पोटैशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है, जो पौधों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। तो अगर अगर में जब भी आप केला खाएं तो छिलका फेंकने की बजाए खाद के रूप में इस्तेमाल करें। केले के छिलके को पानी के एक जार में डालकर दो दिन तक छोड़ दें और इस पानी को मनी प्लांट में डालें। इसके अलावा केले के छिलकों छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में दबा दें। इससे मनी प्लांट की पत्तियां तेजी से बढ़ने लगती हैं।

और पढ़ें: Indoor Plant Care in Hindi: 10 साल तक बनी रहेगी चमक, इन 8 तरीकों से करें इनडोर प्लांट केयर

66
Image Credit : meta ai

दही या छाछ

दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया मिट्टी की क्वालिटी सुधारने में मदद करते हैं। थोड़ी सी पतली छाछ को पानी में मिलाकर पौधे की मिट्टी में डाल दें। यह प्रक्रिया हर 15 दिन पर आप करें। इन तमाम घरेलू उपाय के करने से मनी प्लांट के पत्तियों का ग्रोथ तेजी से होता है। 30 दिन के अंदर पत्तियां बड़ी होने लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: Herbs That Grow in Water: ग्लास में लगाएं ये 7 हर्ब्स, किचन रहेगी फ्रेश और सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
गार्डनिंग न्यूज
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Herbs That Grow in Water: ग्लास में लगाएं ये 7 हर्ब्स, किचन रहेगी फ्रेश और सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Recommended image2
Summer Gardening Tips for Terrace: भीषण गर्मी में भी हरा-भरा रहेगा रूफ गार्डन, अपनाएं ये 5 आसान तरीके
Recommended image3
Indoor Plants for Summer: गर्मी से पहले घर में लगाएं ये 5 इंडोर प्लांट्स, बिना एसी-कूलर के भी रहेगा घर ठंडा
Recommended image4
Lizard Repellent Plants: गर्मियों में घर रहेगा छिपकली फ्री, खिड़की से टेरिस तक लगाएं ये 8 पौधे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved