7 Herbs Grow In Glass Without Soil: अगर आप चाहते हैं कि किचन हमेशा फ्रेश महके और खाने में नेचुरल फ्लेवर भी मिले, तो घर में हर्ब्स उगाना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है। खास बात यह है कि इन हर्ब्स को उगाने के लिए आपको मिट्टी या गार्डन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। एक ग्लास पानी में आप ऐसी 7 हर्ब्स लगा सकते हैं, जिसके बारे में यहां बताने जा रहे हैं।

हर्ब्स को लेकर कई भ्रांतियां है कि इसे लगाना आसान नहीं होता है। कुछ लोग तो सुपरमार्केट से छोटे-छोटे हर्ब्स पॉट लाकर खिड़की पर रख देते हैं और उन्हें लगता है कि ये लंबे वक्त तक चलेगा। लेकिन वो अक्सर 5 दिन के अंदर ही सूख जाते हैं। कई बार उसे तोड़ते रहने पर पौधे ही जल्दी खत्म हो जाते हैं। लेकिन अगर आप हर्ब को कम वक्त में और कम जगह में बिना मिट्टी के हर्ब्स उगाने की ख्वाहिश रखते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। यहां पर हम 7 ऐसे हर्ब के बारे में बताएंगे जिसे एक ग्लास पानी में आ लगा सकते हैं।

बेसिल (Basil)

अगर आप पानी में हर्ब उगाने की शुरुआत करना चाहते हैं तो बेसिल सबसे ईजी ऑप्शन हैं। बेसिल जिसे हम विदेशी तुलसी कहते हैं, उसे पानी बहुत पसंद हैं। यह जल्दी जड़ पकड़ लेती है। एक हफ्ते में इसमें आपको सफेद जड़ें दिखाई देने लगती हैं। 4 इंच की कटिंग लेकर उसे पानी में रखें। नीचे की पत्तियां हटा दें ताकि वे पानी में सड़ें नहीं। ऐसी जगह पर रखें जहां पर धूप आती हो। 2 से 3 दिन में पानी बदलें। ऐसे में तुलसी महीनों तक पानी में उग सकती है।

रोजमेरी (Rosemary)

रोजमेरी मिट्टी के साथ-साथ पानी में भी अच्छी तरह उगती है। हालांकि यह धीरे-धीरे बढ़ता है, इसके जड़ आने में करीब 3 हफ्ते का वक्त लग सकता है। आधा कड़ा और आधा हरा तना चुनें। इसकी करीब 6 इंच की कटिंग लें। इसे भी धूप वाली जगह पर रखें। अगर पानी का रंग हल्का भूरा दिखे तो उसे बदल दें।

पुदीना (Mint)

समर के लिए तो पुदीना सबसे बेहतरीन हर्ब है। यह तेजी से बढ़ने वाला प्लांट हैं। इसके डंडी को पानी में रखें और 5 दिन में जड़ निकलने लगती है। एक महीने में पौधा काफी बड़ा हो सकता है। पुदीना का पानी हर दूसरे दिन बदलें।

ऑरेगैनो (Oregano)

ऑरेगैनो पानी में उगाने के लिए बहुत सुंदर और उपयोगी हर्ब है। इसकी खुशबू भी बहुत अच्छी होती है। इसकी 5 इंच की कटिंग लें और नीचे की पत्तियों को हटा दें। ग्लास वाटर में लगाएं। 14 दिन के अंदर जड़ आने लगती है। इसे सबसे ज्यादा धूप वाली जगह पर रखें ताकि पौधा कमजोर न हो।

टैरेगन (Tarragon)

यह थोड़ा नाजुक लेकिन स्वादिष्ट हर्ब है। इसे वसंत या शुरुआती गर्मियों में लगाना बेहतर होता है। जड़ आने के बाद हल्का लिक्विड फर्टिलाइजर दें। 15-24°C तापमान इसके लिए अच्छा रहता है। हालांकि टैरेगन लंबे समय तक पानी में नहीं रहता, इसलिए बाद में इसे गमले में लगाना बेहतर होता है।

और पढ़ें: Wall Hanging Planters: बालकनी+बेडरूम लगेगा लग्जरी, लटकाएं 10 वॉल हैंगिंग प्लांटर

थाइम (Thyme)

थाइम धीरे बढ़ने वाली लेकिन खुशबूदार हर्ब है। इसकी 4 इंच की नई हरी शाखा लें। इसका सिर्फ नीचे का हिस्सा ही पानी में रखें। यह महीनों तक पानी में रह सकती है, लेकिन बाद में गमले में लगाने से बेहतर बढ़ती है।

चाइव्स (Chives)

चाइव्स थोड़ी अलग तरह से उगती हैं क्योंकि इसमें जड़ वाला गुच्छा लगाया जाता है। पौधे का छोटा क्लंप जड़ों सहित लें। मिट्टी को धो दें और 1 इंच पानी में रखें। कुछ ही दिनों में नई जड़ें और पत्तियां उगने लगती हैं।

इसे भी पढ़ें: Indoor Plants for Summer: गर्मी से पहले घर में लगाएं ये 5 इंडोर प्लांट्स, बिना एसी-कूलर के भी रहेगा घर ठंडा