Beauty Care Flowers: कैमोमाइल फूल त्वचा के लिए किस प्रकार फायदेमंद होता है? गुड़हल बालों और त्वचा पर क्या प्रभाव डालता है? विच हेजल को प्राकृतिक टोनर की तरह कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है?
नेचर में ब्यूटी का खजाना छुपा हुआ है। अगर आप अपने बगीचे को देखेंगी तो उसमें कई ऐसे फूल होंगे, जो आपके बालों और स्किन के लिए परफेक्ट केयर प्रोडक्ट हैं। इन फूलों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और सूदिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो प्राकृतिक रूप से सुंदरता बढ़ाने में मदद करती हैं। आइए बताते हैं इन 5 फूलों केब बारे में जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी जवानी को बरकरार रख सकती हैं।
26
गुड़हल (Hibiscus)
गुड़हल फूल बालों और त्वचा दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। यह ऑयली स्किन को कंट्रोल करने और रोमछिद्रों को टाइट करने में भी मदद करता है।
36
गेंदा (Calendula)
गेंदा फूल को प्राकृतिक हीलर कहा जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा की गंदगी और बैक्टीरिया को हटाते हैं। यह दाग-धब्बों, लालपन और स्किन इरिटेशन को कम करके त्वचा को मुलायम बनाता है। आप इसे पीस कर स्किन पर लगा सकती हैं।
46
कैमोमाइल (Chamomile)
कैमोमाइल फूल त्वचा की जलन और सनबर्न को शांत करने में बहुत असरदार होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन कम करते हैं और स्किन टोन को हल्का व साफ बनाते हैं। इस्तेमाल के लिए कैमोमाइल टी बनाकर उसे कॉटन की मदद से त्वचा पर लगाया जा सकता है।
56
चमेली (Jasmine)
चमेली फूल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और सूजन व लालपन को कम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को प्रदूषण और UV किरणों से बचाते हैं। यह स्किन को ग्लोइंग बनाने और एक्ने स्कार्स कम करने में मदद करता है।
विच हेजल त्वचा के बड़े रोमछिद्रों और ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है जो स्किन को टाइट और साफ रखता है। इसे पानी में उबालकर टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।