
वेकेशन पर जाने की सबसे बड़ी चिंता होती है घर के पौधों को कैसे पानी दें ताकि वे सूखें नहीं? अगर आप 3–10 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं, तो कुछ आसान और फुल-प्रूफ होम गार्डनिंग हैक्स आपके पौधों को पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं। इन तरीकों में न कोई महंगी मशीन लगती है, न कोई जटिल तकनीक। बस साधारण घरेलू चीजों से आप अपने पौधों को लगातार नमी, सही मात्रा में पानी और सही एनवायरनमेंट दे सकते हैं। 5 आसान, बजट फ्रेंडली और बेस्ट तरीके से बिना मौजूद रहे भी पौधों का पूरा ख्याल रख सकते हैं।
यह तरीका सबसे आसान और भरोसेमंद है। एक बड़ा बर्तन/बाल्टी में पानी भरें। एक मोटा सूती धागा या जूते का कॉटन-लेस लें। एक सिरा पानी में और दूसरा पौधे की मिट्टी में 2–3 इंच तक दबा दें। पानी धीरे-धीरे मिट्टी में शिफ्ट होता रहेगा और पौधा सूखने से बचेगा। इनडोर प्लांट में मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट सभी के लिए बेहतरीन है।
और पढ़ें - ओला बारिश से टूट गए प्लांट? 5 ट्रिक से रिपेयर करें होम गार्डन
एक प्लास्टिक बोतल लें, उसके ढक्कन में 1–2 छोटे छेद करें। बोतल में पानी भरकर उसे उल्टा करके मिट्टी में हल्का सा गाड़ दें। यह बोतल ड्रिप की तरह धीरे-धीरे पानी छोड़ती है। इसका फायदा ये है कि पौधे को जरूरत के हिसाब से पानी मिलता रहता है। बाहर रखे पौधों के लिए भी यूजफुल है।
इसके लिए एक बड़ी ट्रे या टब में 1–2 इंच पानी भरें। पौधों के गमले ट्रे में रख दें। मिट्टी नीचे से धीरे-धीरे पानी सोखती रहेगी। ये अरेका पाम, फर्न और एलोवेरा अरालिया के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।
और पढ़ें - 4×4 फीट बालकनी में बनाएं वेजिटेबल गार्डन, 6 स्टेप आएंगे काम
सही वॉटरिंग और मल्चिंग मिलकर 5–7 दिन तक नमी बनाए रखते हैं। वेकेशन से पहले गमले की मिट्टी को अच्छी तरह डीप वॉटरिंग करें। मिट्टी के ऊपर 1 इंच परत में ये चीजें बिछाएं। सूखे पत्ते, नारियल की भूसी, लकड़ी का बुरादा और सूखी घास से नमी लॉक रहती है और पौधा बहुत धीरे-धीरे पानी खोता है। ये लगभग सभी इनडोर और आउटडोर प्लांट के लिए बेस्ट आइडिया है।
अगर आप जल्दबाजी में जा रहे हैं, यह तरीका बहुत बेस्ट है। सिंक या टब में 1–2 इंच पानी भरें। एक मोटा तौलिया नीचे बिछाएं ताकि गमला स्लिप न करे। पौधों को इस पर 2–3 घंटे सेट रहने दें। मिट्टी पानी सोख लेगी और कई दिनों तक नमी बनी रहेगी।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.