5 Low Light Plants Ideas: कम रोशनी में ज्यादा रंग ! फ्लैट वालों के लिए 5 कलरफुल लीफ प्लांट

Published : Mar 01, 2026, 01:34 PM IST
low light indoor plants india

सार

5 Low Light Plants For Apartments: कम धूप में आसानी से उगने वाले खूबसूरत पौधों की लिस्ट देखें। अपार्टमेंट, फ्लैट के लिए परफेक्ट प्लांट जो आपके घर को देंगे ताजगी और शानदार लुक देंगे।

घर की सुंदरता बढ़ाने में पौधों का अहम रोल होता है, लेकिन आजकल अपार्टमेंट और फ्लैट में ज्यादा धूप न आने की समस्या सबसे आम है। अगर आप भी प्लांट लगाना चाहते हैं लेकिन कम सनलाइट राह का रोड़ा बनती हैं तो फिक्र करना अब छोड़ दें। आज हम लेकर आए हैं 5 ऐसे Low Light Plants की लिस्ट, जो जरा सी धूप में भी अच्छे से बड़े होते हैं। आप इसे लगाकर आशियाने को और भी सुंदर और खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

एग्लोनिमा

गुलाबी और हरी रंगे की कॉम्बिनेशन पर आने वाला एग्लोनिमा प्लांट बहुत सुंदर लगता है। इसे ज्यादा धूप पसंद नहीं है। खास बात है कि इसे छोटे गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। पौधे के लिए गमला कैसे चुनें इसके कंफ्यूज हैं तो आप 8 इंच तक का पॉट चुन सकते हैं। हफ्ते में 2-4 बार पानी प्लांट के बढ़ने के लिए काफी है। ज्यादा पानी देने से यह जल्दी खराब हो जाता है।

केलेडियम

यह पौधा बहुत ही सुंदर और रंगीन है। इसकी कई अलग-अलग किस्में आती हैं, जिसे बल्ब से उगाया जा सकता है। छोटे बल्ब को गमले में लगाएं, जब जड़े निकल आए हैं तो बड़े पॉट में ट्रांसफर कर दें। इस प्लांट की जड़े काफी चौड़ी होती हैं इसलिए गमले का खासा ख्याल रखें। वहीं, पानी कम और सोच-समझकर दें। 2-3 घंटे की हल्की धूप में यह प्लांट खिल उठेगा।

ये भी पढ़ें- गर्मी में पुदीना और धनिया की पत्तियां लहलहाएंगी, बस डालें एक चीज

क्रोटन

क्रोटन पौधा पीली, लाल, हरी और अलग-अलग आकार की पत्तियों के लिए जाना जाता है। इसे लगभग 2 घंटे की धूप चाहिए होती है। हालांकि, ज्यादा तेज सूरज की रोशनी पत्तियों को जला सकती हैं। इसे हर रोज पानी दें, पौधे को नमी ज्यादा पसंद है। समय-समय पर टिप कटिंग या पिचिंग करते रहे, जिससे पौधा घना बना रहेगा।

ये भी पढ़ें- Best March Vegetables: बढ़ते तापमान में भी जबरदस्त खेती, गर्मी में उगने वाली 9 सब्जियां

कोलियस

ये पौधा मखमली और रंगीन पत्तियों के लिए जाना है, नर्सरी से ये 100रु तक खरीदा जा सकता है। आप चाहे तो पौधे की कंटिंग से भी इसे लगाएं। प्लांट को तेज धूप बिल्कुल पसंद नहीं है, इसकी बजाय सुबह-शाम की हल्की धूप दिखाएं। ज्यादा पानी देने से बचें।

सिंगोनियम

यह प्लांट कई रंगीन किस्मों पर आता है, हालांकि अगर आप कलरफुल लुक पसंद करती हैं तो पिंक वैरायटी लगाएं। जो गार्डन को हरा-भरा दिखाने के साथ काफी सुंदर लगता है। इसे सुबह की हल्की धूप दिखाएं। पानी मिट्टी सूखने पर ही दें। छोटे गमले पर यह प्लांट अच्छे से उगता है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्मी में पुदीना और धनिया की पत्तियां लहलहाएंगी, बस डालें एक चीज
Premium Grow Bags DIY: पुराने आटा बैग से बनाएं ग्रो-बैग, ₹10 लगेगी लागत