
बरसात और गर्मी के मौसम में मच्छरों की समस्या काफी बढ़ जाती है। मच्छर न केवल परेशान करते हैं बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देते हैं। ऐसे में लोग मच्छरों से बचने के लिए कई तरह के केमिकल स्प्रे और रिपेलेंट यूज करते हैं। हालांकि, कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो प्राकृतिक रूप से मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। इन पौधों की खुशबू और उनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व मच्छरों को आसपास नहीं आने देते। अच्छी बात ये है कि इन्हें घर की बालकनी, छत या छोटे गार्डन में आसानी से लगाया जा सकता है। आइए, जानते हैं इनके बारे में...
कई लोग अपने घरों में तुलसी लगाते हैं। तुलसी की पत्तियों में औषधीय गुण होते हैं। इसके अलावा ये घर में मच्छरों और कीड़ों को आने से रोकने में भी सहायक होती है। इस पौधे को ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती और इसे बालकनी में गमलों में लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें.... Garden Soil Alert: गार्डन की मिट्टी में छिपी कमी बता देंगे ये 5 संकेत, तुरंत करें उपाय
लैवेंडर का पौधा भी आप अपनी बालकनी में लगा सकते हैं। इसकी खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। बता दें कि इस पौधे को धूप वाली जगह पसंद हैं और ये गमलों में बहुत अच्छी तरह उगते हैं। बैंगनी रंग के अलग-अलग शेड वाले इसके फूल बालकनी की शोभा भी बढ़ाते हैं
गेंदा की खेती दुनियाभर में बड़े पैमाने पर की जाती है। हालांकि, इन्हें गमलों में उगाना भी आसान होता है और इनके फूल बहुत सुंदर होते हैं। अक्सर इन्हें सब्जियों और जड़ी-बूटियों वाले बगीचों के पास लगाया जाता है क्योंकि इसकी महक कीड़ों को दूसरे पौधों को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। वहीं, बालकनी में गमलों में गेंदा लगाने से आप न सिर्फ इनकी सुंदरता और अच्छी महक का आनंद ले सकते हैं बल्कि इसकी महक से मच्छर भी दूर भागते हैं।
पुदीना ड्रिंक्स के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। पुदीने की तेज महक न सिर्फ मच्छरों को दूर रखती है बल्कि पौधों को सफेद मक्खियों और एफिड्स जैसे कीड़ों से भी बचाती है। इसे बालकनी में किसी भी गमले में आसानी से उगाया जा सकता है और इसे देखभाल की जरूरत नहीं होती है।
लेमनग्रास एक ट्रॉपिकल पौधा। ये जड़ी-बूटी सिट्रोनेला घास की ही प्रजाति है और इसमें सिट्रोनेला ऑयल भी होता है। इसकी खास बात है इसमें से आने वाली खट्टी-मीठी खुशबू मच्छरों सहित कई कीड़ों को घर से दूर रखती है। ये एक बहुत सुंदर पौधा है और इसकी लंबी, पतली पत्तियां बालकनी में अच्छा माहौल बनाती हैं।
ये भी पढ़ें.... कोकोपीट या मिट्टी? जानें पौधे लगाने के लिए क्या है बेहतर और गार्डनिंग का सबसे सटीक नुस्खा
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.