Plants For Humid Weather: चिपचिपे मौसम में भी घर रहेगा ठंडा, लगाएं ये 5 कूलिंग प्लांट्स

Published : Feb 18, 2026, 08:38 AM IST

Cooling Plants For Home: मौसम में हल्की सी गर्माहट घुल गई है। ऐसे में घर में ज्यादा नमी हो सकती है, जिससे सीलन, बदबू और फंगस की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कुछ इनडोर प्लांट्स जो, घर से एक्स्ट्रा नमी को सोख सकते हैं।

PREV
15
पीस लिली

पीस लिली एक ऐसा इनडोर प्लांट है, जो हवा की नमी को सोख सकता है। बदबू और फंगस को कम करता है और एयर प्यूरीफायर का भी काम करता है। इसे आप कम रोशनी वाली जगह पर लगा सकते हैं। हफ्ते में केवल दो बार इसे पानी दें। इसे किचन या बाथरूम के पास रखें, जहां पर नमी ज्यादा होती है।

और पढ़ें- Peace Lily Care Tips: सर्दी में पीस लिली के पत्ते होने लगते हैं ब्राउन, बचाएं इन आसान ट्रिक से

25
बोस्टन फर्न प्लांट

बोस्टन फर्न प्लांट एक बहुत ही खूबसूरत इनडोर प्लांट है। ये हवा की नमी को बैलेंस करता है, फंगस को कम करने में मदद करता है। आप इसे किसी हैंगिंग पॉट में हल्की धूप वाली जगह पर रखें, जब मिट्टी हल्की सूखी लगे तभी पानी दें।

35
स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट एक बहुत ही लो मेंटेनेंस और खूबसूरत इनडोर प्लांट है, जो हवा को शुद्ध करता है। घर की नमी को कंट्रोल करके ह्यूमिडिटी वाले वेदर में भी घर के टेंपरेचर को कम करने में मदद करता है। आप इसे बेडरूम या लिविंग रूम में रख सकते है। इसे 10-15 दिनों में एक बार पानी दें। ज्यादा पानी देने से बचें।

45
ग्लिश आइवी

इंग्लिश आइवी एक बेल वाला प्लांट है, जो हवा से एक्स्ट्रा मॉइश्चर और टॉक्सिन सोख सकता है। ये दीवारों की सीलन को कम करने में भी मदद करता है। आप इसे खिड़की के पास किसी हैंगिंग पॉट में लगा सकते हैं और मिट्टी सूखने पर ही इसे पानी दें।

55
स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट नमी को बैलेंस करने में मदद करता है। ये कम रोशनी में भी आसानी से पनप जाता है। आप इसे लिविंग रूम, बालकनी या बेडरूम में रख सकते हैं। इसे हफ्ते में केवल एक से दो बार ही पानी दें। इसके लिए ड्रेनेज वाले गमले का इस्तेमाल करें।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories