Published : Feb 17, 2026, 02:36 PM ISTUpdated : Feb 19, 2026, 04:43 PM IST
Summer Flower: गर्मी में बालकनी को सिर्फ हरी पत्तियों से नहीं, बल्कि रंग-बिरंगे फूलों से सजाएं। ये 7 खूबसूरत फ्लावर प्लांट तेज धूप में भी खिलखिलाते हैं और आपकी बालकनी को फ्रेश, खुशबूदार और अट्रैक्टिव बना देते हैं।
समर में बल्ब्स फ्लावर लगाना एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। इसे लगाने से पूरा गार्डन और बालकनी खिला-खिला फ्रेश नजर आता है। बल्ब वाले पौधे जमीन के नीचे कंद, ट्यूबर या कॉर्म के रूप में विकसित होते हैं और सही देखभाल मिलने पर तेजी से बढ़ते हैं और शानदार फूल देते हैं।इनकी खासियत यह है कि इन्हें ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती और एक बार लगाने के बाद ये लंबे समय तक खूबसूरती बिखेरते हैं।
28
काला लिली (Calla lily)
एलिगेंट और शोपीस जैसे फूलों के लिए मशहूर काला लिली पौधा फ्लोरिस्ट की पहली पसंद है। इसके चौड़े हरे पत्ते और आकर्षक स्पैथ फूल बेहद स्टाइलिश लगते हैं। राइजोम या ट्यूबर से उगाया जाता है और कंटेनर में भी खूब खिलता है। समर में यह खूब खिलेत हैं।
38
ग्लेडियस (Gladiolus)
लंबी स्पाइक्स पर खिलने वाले ट्रम्पेट शेप फूल इसे कटिंग गार्डन का स्टार बनाते हैं। लगभग हर रंग में उपलब्ध यह पौधा धूप और अच्छी ड्रेनेज पसंद करता है। समर के लिए बेस्ट प्लांट है।
48
आईरिस (Iris)
सैकड़ों प्रजातियों वाला यह बहुवर्षीय पौधा अलग-अलग सीजन में खिलता है। इसके रंग-बिरंगे और पैटर्न वाले फूल गार्डन में खास आकर्षण जोड़ते हैं। फुल सन में लगाने से बेहतर ब्लूमिंग मिलती है।
58
एस्थेटिक लिली (Asiatic lily)
यह हार्डी और लो-मेंटेनेंस लिली समर की शुरुआत में खिलती है। इसके बिना खुशबू वाले फूल कई रंगों और पैटर्न में आते हैं। मिक्स्ड बॉर्डर या कंटेनर में लगाने के लिए बढ़िया ऑप्शन होता है।
68
डहेलिया (Dahlia)
समर का सबसे लोकप्रिय फूल, जो छोटे पोमपॉम से लेकर बड़े डिनर प्लेट आकार तक मिलता है। यह फुल सन में बेहतर बढ़ता है और कट फ्लावर के लिए शानदार है। आप इसे बालकनी या गार्डन में लगा सकते हैं। यह कई कलर में मिलता है।
78
मेक्सिकन शेल फ्लावर (Mexican Shell Flower)
तीन पंखुड़ियों वाले धब्बेदार फूल इसे बेहद यूनिक बनाते हैं। हर फूल एक दिन के लिए खिलता है, लेकिन डंठल पर कई कलियां आती हैं। समर के लिए यह प्लांट भी परफेक्ट हैं। इसे भी ज्यादा मेंटेनेस की जरूरत नहीं होती है।
बेगोनिया कई कलर में आते हैं। यह लगातार समर में खिलती हैं। डेडहेडिंग की जरूरत नहीं होती। गमलों, हैंगिंग बास्केट या विंडो बॉक्स के लिए परफेक्ट है। आप इसे वैसी जगह पर लगाएं जहां हल्की धूप आती हो।