Plants for Kids Study Table: स्टडी टेबल पर सही पौधे रखने से बच्चों की पढ़ाई का माहौल बेहतर बनता है। स्टडी टेबल पर रखे ये 5 पौधे बच्चों का फोकस बढ़ता है। ये पौधे हवा को शुद्ध करते हैं, तनाव कम करते हैं और पढ़ाई के माहौल को पॉजिटिव बनाते हैं।
आज के समय में बच्चों की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रही। सही माहौल, शांति और पॉजिटिव एनर्जी भी उतनी ही जरूरी है। स्टडी टेबल पर छोटे-छोटे इनडोर प्लांट्स रखने से न सिर्फ टेबल सुंदर दिखती है, बल्कि बच्चों का फोकस, एकाग्रता और मन की स्थिरता भी बढ़ती है। रिसर्च भी बताती है कि हरे पौधे दिमाग को रिलैक्स करते हैं और सीखने की क्षमता बेहतर बनाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 पौधों के बारे में, जो बच्चों की स्टडी टेबल के लिए परफेक्ट हैं।
26
मनी प्लांट
मनी प्लांट कम रोशनी में भी आसानी से बढ़ जाता है और देखभाल भी बहुत आसान है। यह हवा को शुद्ध करता है और आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है। स्टडी टेबल पर छोटा मनी प्लांट रखने से बच्चों को शांत माहौल मिलता है और पढ़ाई में मन लगता है। यह पौधा टेबल की सुंदरता भी बढ़ाता है।
36
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट ऑक्सीजन देने वाला बेहतरीन इनडोर प्लांट है। यह कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर हवा को साफ करता है। स्टडी टेबल के पास रखने से बच्चों को ताजगी महसूस होती है, जिससे लंबी देर तक पढ़ने में थकान कम होती है।
46
स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट बच्चों के लिए सुरक्षित और बेहद आकर्षक होता है। इसकी पत्तियां हवा से हानिकारक तत्व हटाती हैं। यह पौधा तनाव कम करता है और पढ़ाई के दौरान दिमाग को फ्रेश रखता है। छोटे गमले में यह स्टडी टेबल के लिए एकदम सही है।
56
पीस लिली
पीस लिली अपने नाम की तरह शांति का एहसास कराती है। यह पौधा कमरे की नमी बनाए रखता है और हवा को शुद्ध करता है। पढ़ाई के समय बच्चों को एकाग्रता बनाए रखने में मदद करता है और टेबल को एलिगेंट लुक देता है।
66
सक्यूलेंट प्लांट
अगर बच्चों के पास पौधों की ज्यादा देखभाल का समय नहीं है, तो सक्यूलेंट प्लांट बेस्ट ऑप्शन है। इन्हें बहुत कम पानी की जरूरत होती है। ये छोटे, रंगीन और आकर्षक होते हैं, जो स्टडी टेबल को स्टाइलिश बनाते हैं और पॉजिटिव फील देते हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.