Mushroom Farming: खाली पड़े कूलर में ही उग जाएंगे मशरूम, 6 स्टेप्स करें फॉलो

Published : Feb 01, 2026, 02:57 PM IST

Simple steps to grow mushrooms: घर पर खाली कूलर में आसानी से मशरूम उगाएं। जानें ऑयस्टर मशरूम उगाने के सिंपल स्टेप्स, सही तापमान, नमी और देखभाल के आसान तरीके। कम खर्च में करें होम मशरूम फार्मिंग।

PREV
14
कूलर की करें अच्छे से सफाई करें

घर में अगर खाली कूलर पड़ा है, तो आप आसानी से उसमें मशरूम उगा सकती हैं। सबसे पहले खाली पड़े कूलर को अच्छी तरीके से साबुन से साफ करें। गंदगी साफ करने से फंगस नहीं होंगे और धूप में रखने से बदबू भी दूर भी हो जाएगी।

 चुनें सही प्रकार का मशरूम 

शुरुआत के लिए ऑयस्टर मशरूम (Oyster Mushroom) या बटन मशरूम चुन सकती हैं। यह जल्दी उगता है और ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती।

24
गेहूं का भूसा करें तैयार

आपको मशरूम उगाने के लिए गेहूं का भूसा, धान का पुआल या सूखी घास चाहिए। इसे 8–10 घंटे पानी में भिगो दें, फिर निचोड़कर ज्यादा पानी निकाल दें। भूसा में नमी होना जरूरी है। अब आपको मशरूम के बीज की जरूरत पड़ेगी। नर्सरी में आपको मशरूम के बीज मिल जाएंगे।

34
भूसे में डालें मशरूम के बीज

तैयार सब्सट्रेट की एक लेयर कूलर के अंदर बिछाएं। अब उस पर मशरूम के बीज छिड़कें। ऐसी 2–3 लेयर्स बनाकर 6 इंच तक बिछा दें। अब 1–2 बार स्प्रे से पानी छिड़कें। आपको ज्यादा नहीं बल्कि हल्का स्प्रे भूसे पर करना है ताकि नमी बनी रहें। कूलरो चारों तरफ से ढक दें लेकिन हल्की हवा आने का का इंतजाम भी कर दें वरना मशरूम ग्रो नहीं कर पाएंगे। 

और पढ़ें: Bathroom Plants: इनडोर प्लांट से दूर करें बाथरूम की बदबू, लगाएं 5 पौधे

44
तापमान 20–30°C है जरूरी

मशरूम उगाने के लिए कूलर को कभी भी धूप वाली जगह पर रखने की गलती न करें। आप 20–30°C टेम्परेचर वाली जगह का इस्तेमाल करें। साथ ही गीली बोरी से कूलर को ढके ताकि नमी बनी रहे। 

10–15 दिन में खाएं ताजे मशरूम

आप आसानी से महंगे मिलने वाले मशरूम को मात्र 10 से 15 दिन में घर में तैयार कर सकते हैं। 7 से 10 दिन में सफेद जाल कूलर के अंदर दिखने लगेगा और 10 से 15 दिन में मशरूम निकलने लगेंगे। मशरूम पूरी तरीके से खुलने से पहले हाथ में हल्के घूमा कर तोड़ लें। एक बार अगर आप कूलर में सेटअप जमा कर लेते हैं, तो 2 से 3 बार आसानी से ताजे मशरूम उगा कर खा सकते हैं।

और पढ़ें: Coconut Plant Home Gardening: कोकोनट प्लांट कैसे लगाएं? गार्डनिंग से पहले जान लें

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories