Bathroom Plants India: बाथरूम की स्मैल दूर करने के लिए लगाएं 5 इनडोर प्लांट, जो खूबसूरत लगने के साथ माहौल भी पॉजिटिव रखते हैं। आप भी इन्हें घर के लिए विकल्प बना सकते हैं।
Bathroom Indoor Plants: बाथरूम का इस्तेमाल लगातार करने से बदबू की समस्या आम है। समय के साथ ये परेशानी बड़ी होती जाती है। अगर आप भी स्प्रे या अन्य नुस्खे अपना थक चुके हैं तो अब बारी है पौधे लगाने की। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसे 5 पौधों की लिस्ट, जो सुगंधित खुशबू के साथ माहौल खुशनुमा बना देंगे। वॉशरूम में ह्यूमिडिटी ज्यादा होती है, जिस वजह से प्लांट का चयन ठीक से करना जरूरी है।

अरेबियन जैस्मिन मोगरा
मोगरा एत सुगंधित पौधा है। इसकी तेज, मीठी खुशबू वॉशरूम की दुर्गंध कम करने का काम करती है। अगर आपके पास बाथरूम में खिड़की है तो इसे लगाएं। मोगरे को 4-6 घंटे की धूप दिखाना ज्यादा जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Pink Flower Plants: घर को दें रिच और रॉयल लुक, लगाएं ये 5 गुलाबी फूलों वाले पौधे
गार्डेनिया प्लांट
Gardenia Plant बेहतरीन खुशबू और सफेद फूलों के लिए जाना जाता है। इसे आम भाषा में गंधराज का पौधा भी कहा जाता है। इसे बाथरूम में लगाने लिए ऐसी जगह चुनें, जहां 4-6 घंटे की सीधी धूप मिलें। वहीं, मिट्टी के लिए कोकोपीट, वर्मी कंपोस्ट, और नमी का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- Purple Indoor Plant: सुकून संग स्टाइल, 7 पर्पल पौधों से सजाएं घर
यूकेलिप्टस प्लांट
वॉशरूम में यूकेलिप्टस यानी नीलगिरी का पौधा लगाना काफी आसान है। आप इसे पौधे या बीज से उगा सकते हैं। विंडों बाथरूम के लिए यह बेस्ट है। इस पौधे को सीधी धूप पसंद होती है। हर रोज पानी देने से 20-25 दिन में यह बड़ा हो जाएगा।

स्नैक प्लांट
बाथरूम को स्टाइल के साथ खूबसूरत दिखाने के लिए Snake Plant से बढ़िया कुछ नहीं है। यह कम रोशनी में अच्छे से खिलता है और रात में ऑक्सीजन देता है। आप इसे गमले या ग्रो बैग में आसानी से लगा सकते हैं।
बॉस्टन फर्न
फर्न का पौधा बाथरूम के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे नमी और गीली हवा पसंद होती है। साथ ही यह देखने में भी बहुत प्यारा लगता है। आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर करने के साथ नर्सरी से खरीद सकते हैं।
