Self Watering Planters: समर सीजन के लिए बेस्ट हैं सेल्फ वाटरिंग प्लांट्स, रोज-रोज पौधों को नहीं देना पड़ेगा पानी

Published : Apr 10, 2026, 11:15 AM IST

Self Watering Planters: गर्मियों में पौधों को रोज पानी देना मुश्किल है। जानिए 5 बेस्ट सेल्फ वॉटरिंग प्लांटर डिजाइन, जो कम मेहनत में पौधों को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखते हैं और गार्डनिंग को बनाते हैं आसान और स्मार्ट।

PREV
16

गर्मियों के मौसम में पौधों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, खासकर जब रोज पानी देना संभव न हो। ऐसे में सेल्फ वॉटरिंग प्लांटर्स एक बेहतरीन समाधान साबित होते हैं। इन प्लांटर्स में एक खास सिस्टम होता है जो पौधों की जरूरत के अनुसार धीरे-धीरे पानी पहुंचाता है। इससे पौधे सूखते नहीं हैं और आपको बार-बार पानी देने की चिंता भी नहीं रहती। अगर आप किचन गार्डन या बालकनी गार्डनिंग करते हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए बहुत काम के साबित हो सकते हैं।

26

विकिंग सिस्टम 

यह सबसे सिंपल और किफायती डिजाइन है। इसमें एक पानी का रिजर्व टैंक और मिट्टी के बीच कपड़ा या रस्सी (विक) लगी होती है। यह विक पानी को धीरे-धीरे ऊपर खींचकर मिट्टी तक पहुंचाती है। छोटे पौधों और हर्ब्स के लिए यह डिजाइन परफेक्ट होता है। इसे घर पर DIY तरीके से भी आसानी से बनाया जा सकता है।

36

बॉटम रिजर्वायर प्लांटर  

इस डिजाइन में गमले के नीचे पानी का एक टैंक होता है और ऊपर मिट्टी रहती है। पौधे की जड़ें जरूरत के अनुसार नीचे से पानी खींच लेती हैं। इसमें ओवरवॉटरिंग का खतरा भी कम होता है। यह डिजाइन टमाटर, मिर्च और धनिया जैसे किचन गार्डन प्लांट्स के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

46

सेल्फ वॉटरिंग ग्रो बैग 

अगर आपके पास ज्यादा जगह नहीं है, तो यह डिजाइन बेस्ट है। इसमें कपड़े के बैग के अंदर वॉटर रिजर्व सिस्टम होता है। यह हल्का, पोर्टेबल और कम जगह में ज्यादा पौधे उगाने के लिए उपयोगी है। छत या बालकनी गार्डनिंग के लिए यह बहुत पॉपुलर ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें- Chini Mitti Planters: चीनी मिट्टी के ट्रेंडी प्लांटर्स डिजाइन, गार्डन-बालकनी के लिए चुनें क्लासी पीस

56

वर्टिकल सेल्फ वॉटरिंग प्लांटर 

छोटी जगह में ज्यादा पौधे लगाने के लिए वर्टिकल प्लांटर बहुत उपयोगी होता है। इसमें एक सेंट्रल वॉटरिंग सिस्टम होता है जो ऊपर से नीचे तक सभी पौधों को समान रूप से पानी देता है। गर्मियों में यह डिजाइन पौधों को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। यह घर की दीवारों को भी खूबसूरत बनाता है।

66

इंडिकेटर बेस्ड स्मार्ट प्लांटर  

यह मॉडर्न डिजाइन है जिसमें पानी का लेवल दिखाने के लिए इंडिकेटर लगा होता है। इससे आपको पता चलता है कि कब पानी भरना है। इसमें ऑटोमैटिक वॉटर कंट्रोल सिस्टम होता है, जिससे पौधों को सही मात्रा में पानी मिलता रहता है। यह डिजाइन उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ज्यादा व्यस्त रहते हैं।

इसे भी पढ़ें- Clay Planter Designs: मिट्टी के गमलों की 5 डिज़ाइन, दिखने में शानदार और मजबूती में बेजोड़

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories